{"_id":"6a208df910124caec0017de2","slug":"committee-to-investigate-allegations-of-extortion-against-the-dpro-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-136141-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: डीपीआरओ पर वसूली के आरोप की जांच करेगी समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: डीपीआरओ पर वसूली के आरोप की जांच करेगी समिति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संभल। जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) चेतेंद्र पाल सिंह पर लगे वसूली के आरोप की जांच एडीएम न्यायिक की अध्यक्षता में गठित समिति करेगी। डीएम ने कहा है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई तय की जाएगी।
मंगलवार को सोशल मीडिया पर चार वीडियो वायरल किए गए हैं। इसमें एक वीडियो में डीपीआरओ और एक कर्मचारी दिख रहे हैं। इस दौरान ही कैमरे के पीछे से पांच-पांच सौ के कई सारे नोट कर्मचारी के हाथ में दिए जाते हैं। इसके अलावा तीन अन्य वीडियो भी हैं लेकिन वह स्पष्ट नहीं है। इन वीडियो के साथ एक पत्र भी जारी किया गया है। जिसमें आय से अधिक संपत्ति और अन्य कई गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद एडीएम न्यायिक की अध्यक्षता में सीडीओ, डिप्टी कलेक्टर, और डीआईओ एनआईसी पूरे मामले की जांच करेंगे।
0000
फरवरी का बताया जा रहा वीडियो
जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वह फरवरी का बताया जा रहा है। वीडियो में जो पहनावा डीपीआरओ और कर्मचारी का दिख रहा है, उससे भी यही पुष्टि होती है। डीपीआरओ काला कोट पहने दिख रहे हैं। डीएम का कहना है कि वीडियो नया है या पुराना इन सभी तथ्यों को समिति जांच में शामिल करेगी।
विज्ञापन
00000
जिन सचिवों पर कार्रवाई हुई, उन्होंने वीडियो वायरल करने की साजिश रची
डीपीआरओ का कहना है कि तीन दिन पहले पवांसा ब्लॉक की ग्राम पंचायत ऐंचोली में तैनात पांच ग्राम पंचायत सचिवों को निलंबित किया गया है। इन पर शासकीय धनराशि के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितता का आरोप है। डीपीआरओ का कहना है कि इन ग्राम पंचायत सचिवों ने ही वीडियो वायरल कर साजिश रची है। मालूम हो ग्राम प्रधान को पद से हटा दिया गया था और पांच सचिव जो अलग-अलग समय में तैनात रहे थे उनके खिलाफ डीएम ने निलंबन की कार्रवाई की थी।

Trending Videos