{"_id":"69d1784d02c5cf405f073c68","slug":"consensus-reached-on-increasing-house-tax-and-eliminating-water-tax-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-133878-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बढ़ा गृहकर और जलकर खत्म करने पर बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बढ़ा गृहकर और जलकर खत्म करने पर बनी सहमति
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में सात महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर सहमति बन गई है। इसमें बढ़ा हुआ गृहकर और जलकर समाप्त करने पर सहमति बनी है। इसकी समाप्ति के लिए शासन को पत्राचार किया जाएगा। उसके बाद ही इस बढ़े हुए कर को समाप्त किया जा सकेगा।
शनिवार को पालिका अध्यक्ष आसिया मुशीर की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस, आरआरएफ और पीएसी के जवान मुस्तैद रहे। यह सुरक्षा एहतियाती तौर पर लगाई गई थी।
बैठक में गृहकर और जलकर के बढ़े हुए कर को समाप्त करने का प्रस्ताव शासन को भेजने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही सभी विभागों में समिति बनाने और वाटर बायो रेमेडिएशन के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई है।
बैठक में गृहकर और जलकर की वर्तमान मांग 17.40 करोड़ रुपये से घटाकर 8 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव रखा गया। बोर्ड सदस्यों ने पुराने कर की वसूली जारी रखने और बढ़े हुए कर को निरस्त करने के प्रस्ताव को शासन के पास भेजने की मांग की।
नगर क्षेत्र के शेरखां सराय में यूनानी चिकित्सालय बनाने को मंजूरी दी गई है। वाटर बायो रेमेडीएशन के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। इससे गंदे पानी को साफ करने के लिए नया टेंडर जारी किया जाएगा ताकि खेतों में जाने वाला पानी साफ रहे। जल निकासी के लिए 15 लाख रुपये के निर्माण कार्य को भी मंजूरी दी गई है।
बैठक में एमजीएम कॉलेज को 90 साल के लिए लीज पर दी गई जमीन पर लगे कर को बहाल किया गया है। पूर्व में बोर्ड बैठक द्वारा माफ किए गए इस कर को नगर पालिका एक्ट के विरुद्ध माना गया था। पिछली बोर्ड बैठक में मंजूर किए गए निर्माण कार्याें को लेकर सदस्याें ने जानकारी मांगी।
इस पर जेई अमन वर्मा ने बताया कि 28 करोड़ रुपये के काम स्वीकृत हुए थे, जबकि बजट केवल 10 करोड़ रुपये का था। उपलब्ध बजट के अनुसार कार्य कराए गए हैं। ईओ मणिभूषण तिवारी ने कहा कि प्रस्तावों पर मोहर लगी है। शासन को जो प्रस्ताव जाने हैं उनको जल्दी भेजा जाएगा। इस दौरान सभासद और कर्मचारी मौजूद रहे।
Trending Videos