{"_id":"69dc00e325a10b36fe02a333","slug":"it-is-very-important-for-workers-to-receive-training-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-134144-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कार्यकर्ता के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करना बहुत जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कार्यकर्ता के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करना बहुत जरूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। भाजपा की नगर इकाई के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के दूसरे दिन पहले सत्र में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने कहा कि कार्यकर्ता के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करना बहुत जरूरी है।
मोहल्ला कोट पूर्वी में स्थित माथुर वैश्य धर्मशाला में प्रशिक्षण महाअभियान में कार्यक्रम अध्यक्ष दिनेश कुमार जाटव ने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा समाज में राष्ट्र भावना को जागृत करना चाहिए। दूसरे सत्र में मुख्य वक्ता मंजू दिलेर ने कहा कि भाजपा के बूथ प्रबंधन के कारण ही केंद्र, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में सरकार है। कार्यक्रम अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने भाजपा के बूथ प्रबंधन की सराहना की।
तीसरे सत्र में मुख्य वक्ता परमेश्वरी लाल सैनी ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि 2027 में हर विधानसभा में कमल का फूल खिलाना है। इसके लिए कार्यकर्ता जुट जाएं। चौथे सत्र में मुख्य वक्ता शुभम अग्रवाल ने कहा कि आज के युग में पार्टी की विचारधारा सोशल मीडिया के माध्यम से रख सकते हैं।
कार्यक्रम प्रभारी सतीश अरोड़ा ने सोशल मीडिया के जरूरी होने के बारे में जानकारी दी। नगर अध्यक्ष कशिश कौशल एडवोकेट ने प्रशिक्षण में आए कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। उन्हें शील्ड व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान सौरभ गुप्ता, कैलाश चंद गुप्ता, शोभित गुप्ता, गोपाल शर्मा, प्रतीक गुप्ता, हर्षित शर्मा हनी, सुनील राजपूत, निधि शर्मा आदि रहे।
Trending Videos