सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sandhya became the convener of the women's cell and Sadbhavna became the secretary.

Sambhal News: महिला प्रकोष्ठ की संयोजक बनी संध्या और सचिव सद्भावना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Sandhya became the convener of the women's cell and Sadbhavna became the secretary.
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद बस अड्डे पर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने निगम में आय वृद्धि, डग्गामार बसों को बंद करने समेत आदि मुद्दों को लेकर बैठक की।
Trending Videos

पदाधिकारियों ने कहा कि प्रांतीय स्तर से निगम को कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान न होने पर दिए गए नोटिस के आधार पर आंदोलन को सफल बनाने के लिए शपथ ली गई। इसके बाद महिला प्रकोष्ठ का गठन किया गया। इसमें महिला प्रकोष्ठ का संयोजक संध्या गुप्ता, सद्भावना को सचिव नियुक्त किया गया। इसके साथ ही संविदा कर्मचारी संघ से क्षेत्रीय मंत्री मनोज कुमार चौधरी ने त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने 15 लोगों के साथ परिषद की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कार्यक्रम प्रांतीय अध्यक्ष गिरजा शंकर, प्रांतीय उपाध्यक्ष रवींद्र कुमार, महामंत्री गिरीश मिश्र, प्रांतीय उप महामंत्री संजय राणा, उप महामंत्री सतीश वर्मा के आह्वान पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रजनीश सक्सेना और संचालन राजेंद्र मौर्य ने किया।
इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री संजीव कुमार, जोनल मंत्री केपी सिंह, क्षेत्रीय संरक्षक रविपाल अहुवालिया, शाखा अध्यक्ष मोहित माथुर, शाखा मंत्री बृज किशोर आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed