सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ganga Expressway work complete, waiting for government approval to start

Sambhal News: गंगा एक्सप्रेसवे का कार्य पूरा, शुरू करने के लिए शासन की मंजूरी का इंतजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Ganga Expressway work complete, waiting for government approval to start
विज्ञापन
संभल। जिले में गंगा एक्सप्रेसवे का कार्य पूरा हो गया है। अब शासन की मंजूरी मिलने का इंतजार है। निर्माण कार्य कर रही संस्था ने पूरी व्यवस्थाएं दुरूस्त करा दी हैं। फिनिशिंग का कार्य भी पूरा हो चुका है। अंडरपास से लेकर टोल तक पूरी तरह तैयार हैं। यूपीडा के एक्सईएन राकेश कुमार मोगा ने बताया कि हमारा ग्रुप एक है। मेरठ से बदायूं तक काम पूरा है। आगे भी प्रयागराज तक दो ग्रुप और काम कर रहे थे। उनका भी काम पूरा हो गया है। अब शासन से मंजूरी मिलने का इंतजार है।
Trending Videos

अप्रैल तक कार्य पूरा करने का अनुबंध था लेकिन मार्च के अंतिम सप्ताह में ही कार्य पूरा हो चुका है। यूपीडा के सीईओ भी गंगा एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण कर जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ से प्रयागराज तक जाने वाले इस 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का 38 किलोमीटर कर हिस्सा संभल जिले से होकर गुजर रहा है। इस एक्सप्रेसवे पर दो जंक्शन बनाए गए हैं। इसमें एक जंक्शन खिरनी और दूसरा लहरावन में है। इन जंक्शन से ही वाहनों का प्रवेश और निकासी होगी। इन्हीं जंक्शन पर टोल लिया जाएगा। संभल तहसील क्षेत्र के गांव ततारपुर संदल से गंगा एक्सप्रेसवे प्रवेश कर रहा है। चंदौसी तहसील के गांव नगलिया कठेर से बदायूं जिले में उतर रहा है। इसमें संभल तहसील के 17 गांव और चंदौसी तहसील के 14 गांव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed