{"_id":"6a84bd9c8af2a4fc3305ce12","slug":"construction-of-government-library-stalled-due-to-lack-of-funds-sambhal-news-c-204-1-chn1003-131918-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बजट के अभाव में अटका राजकीय पुस्तकालय का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बजट के अभाव में अटका राजकीय पुस्तकालय का निर्माण
Wed, 19 Aug 2026 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी (संभल)। तहसील परिसर में 500 वर्ग मीटर में बनने वाला राजकीय पुस्तकालय का निर्माण बजट के अभाव में अटक गया है। पुस्तकालय बनने से विद्यार्थियों को निशुल्क किताबों के साथ इंटरनेट और ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा मिलनी थी। अब बजट मंजूर होने तक विद्यार्थियों को इसका इंतजार करना पड़ेगा।
निजी लाइब्रेरियों की फीस अधिक होने से कई विद्यार्थी वहां नियमित पढ़ाई नहीं कर पाते हैं। खासकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए हर माह लाइब्रेरी की फीस देना मुश्किल होता है। ऐसे विद्यार्थियों को ध्यान में रखते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तहसील परिसर में राजकीय पुस्तकालय बनाने की योजना तैयार की थी। पुस्तकालय के लिए तहसील परिसर में करीब 500 वर्ग मीटर भूमि भी चिह्नित की गई थी। विभाग की योजना थी कि पुस्तकालय में अलग-अलग विषयों की किताबों के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ी अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा विद्यार्थियों को इंटरनेट और ऑनलाइन अध्ययन सामग्री की सुविधा देने की भी योजना थी, लेकिन बजट स्वीकृत नहीं होने के कारण अभी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। बजट मिलने के बाद ही पुस्तकालय का निर्माण शुरू होने की उम्मीद है।
वर्जन
पुस्तकालय निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से इस्टीमेट तैयार किया जाएगा। इस्टीमेट मिलने के बाद उसे शासन को भेजा जाएगा। इसके बाद बजट स्वीकृत होने पर निर्माण कार्य शुरू कराया जा सकेगा। - आरती यादव, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर राजकीय जिला पुस्तकालय