{"_id":"6a84bd6ea26622b67e0f6153","slug":"rain-leaves-roads-waterlogged-wall-of-200-year-old-fort-collapses-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-139153-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बारिश से सड़कें जलमग्न, 200 साल पुराने किले की दीवार ढही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बारिश से सड़कें जलमग्न, 200 साल पुराने किले की दीवार ढही
Wed, 19 Aug 2026 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
संभल में आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास जलभराव के बीच से जनाजा लेकर जाते लोग।स्त्रोत- वीडियोग्रै
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। झमाझम बारिश से सोमवार को एक बा फिर शहर के मोहल्ला तुर्तीपुर इल्हा, नखासा थाना रोड, भूरे शाह रोड, देहली दरवाजा, लोधीसराय व हातिमसराय में जलभराव हो गया। हयातनगर में करीब 200 साल पुराना किले की दीवार भी धराशाही हो गई। गनीमत रही जिस वक्त दीवार का मलबा ढहा, उस वक्त आसपास कोई नहीं था। वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था। मलबे को नगर पालिका की जेसीबी से हटवाया गया है।
यूं तो बारिश के बाद सबसे ज्यादा हालात खराब हौज भदेसराय सराय में आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास के हैं। यहां की सभी सड़कों पर नाले-नालियों का गंदा पानी जमा है। खग्गूसराय निवासी मोहम्मद सलमान ने बताया कि सोमवार को ताई के इंतकाल हो गया। शव सुपुर्द ए खाक करने के लिए कब्रिस्तान तक जाने वाले जलभराव के बीच से जनाजा लेकर गुजरना पड़ा। बताया कि कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका।
बताते चले सोमवार की रात 40 मिनट और मंगलवार को दो घंटे मूसलाधार बारिश से ही सड़कें जलमग्न हैं। सड़कों पर कई-कई फिट पानी भरा हुआ है। इस कारण यातायात थम गया और लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया। न सिर्फ लोगों का आवागमन करना मुश्किल हुआ, बल्कि यातायात भी प्रभावित हो गया। कई दोपहिया वाहन और कारें पानी में बंद हो गईं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। स्थानीय लोगों ने बताया कि बेहतर जल निकासी का दावा नगर पालिका करती है, लेकिन बारिश में नाले-नालियां उफना जाती हैं और जगह-जगह जलभराव हो जाता है। इसमें सुधार कराया जाना चाहिए। ताकि समस्या से निजात मिल सकें और बारिश में भी आवागमन आसानी से हो सकें।
विज्ञापन
किले की दीवार गिरने से बंद हो गया रास्ता
संभल। मूसलाधार बारिश के बाद हयातनगर कस्बा क्षेत्र के पठानों वाली गली में करीब 200 साल पुराने किले के 25 फीसद हिस्से के ढहने का दावा किया गया है। यह छोटी वाली ईंटों से बना था। इसका वीडियो भी सामने आया है। बताया जाता है कि यह किला नवाब अजमतउल्लाह खान का था। उनकी पोती रिटायर्ड आईएएस शेला खान है, जो वर्तमान में उत्तराखंड के देहरादून में रहती हैं। यह किला 40-50 साल से बंद है। यहां चौकीदारी के लिए दो लोग रहते थे, वह भी कई साल पहले यहां से जा चुके हैं। मंगलवार की सुबह 10 बजे जब किले की दीवार गिरी तो रास्ता बंद हो गया। मलबे को हटाने के लिए नगर पालिका की ट्राॅली और जेसीबी बुलाई गई।
वर्जन
जहां-जहां जलभराव हुआ है, वहां पंप लगाकर निकासी कराई जा रही है। बारिश के बाद नालों का निर्माण शुरू होगा। यह नाले इस तरह के बनेंगे कि जलभराव की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी। -आदित्य प्रकाश, ईओ, नगर पालिका, संभल