{"_id":"6a84bd2ef184c4a2d80e24aa","slug":"shri-haribaba-bandh-dham-to-become-a-tourist-destination-bjp-mla-performs-groundbreaking-ceremony-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-139165-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: श्री हरिबाबा बांध धाम बनेगा पर्यटन स्थल, भाजपा विधायक ने किया भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: श्री हरिबाबा बांध धाम बनेगा पर्यटन स्थल, भाजपा विधायक ने किया भूमि पूजन
Wed, 19 Aug 2026 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
श्री हरि बाबा बांध धाम पर पर्यटन के निर्माण कार्यों से पहले भूमि पूजन करते भाजपा विधायक महेश चं
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गवां (संभल)। जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। बदायूं से भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता के अथक प्रयासों के बाद गुन्नौर तहसील के गांव मोलनपुर डांडा स्थित श्री हरि बाबा बांध धाम को अब उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम ने पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल कर लिया है।
मंगलवार को धाम परिसर में विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ भूमि पूजन कर पर्यटन विकास कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया। महेश गुप्ता ने कहा कि श्री हरि बाबा बांध धाम आस्था का प्रमुख केंद्र है। हर वर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन मूलभूत सुविधाओं के अभाव में उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब पर्यटन स्थल का दर्जा मिलने के बाद यहां सड़क, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, विश्राम गृह और पार्किंग जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
श्रद्धालुओं को सुविधा के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पर्यटन विभाग का आभार जताते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार धार्मिक स्थलों के कायाकल्प के लिए प्रतिबद्ध है। श्री हरि बाबा बांध धाम के विकसित होने से गुन्नौर तहसील को प्रदेश के पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी। भूमि पूजन के अवसर मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने विधायक का स्वागत किया।
विज्ञापन
लोगों ने इस निर्णय पर खुशी जताते हुए कहा कि वर्षों पुरानी मांग पूरी होने से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। इस दौरान बांध धाम के प्रबंधक बुधरंजन सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष हरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक अजित कुमार उर्फ राजू यादव, राजेश सिंघल, उमेश शर्मा, गौरव अग्रवाल, निशु शर्मा, अंकुर अग्रवाल, शांतिस्वरूप आदि रहे।