सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Consumers in Ganesh Colony are troubled by issues of power tripping and low voltage.

Sambhal News: ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से गणेश काॅलोनी के उपभोक्ता परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Consumers in Ganesh Colony are troubled by issues of power tripping and low voltage.
विज्ञापन
चंदौसी। भीषण गर्मी तेवर दिखा रही है। वहीं बिजली की ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से गणेश काॅलोनी समेत कई क्षेत्रों के लोग परेशान हैं। लोगों के एसी भी नहीं चल पा रहे हैं। कहीं कहीं वोल्टेज अधिक कम होने की वजह से सबमर्सिबल न चलने से पानी के संकट से जूझना पड़ रहा है।
Trending Videos

सोमवार को नौतपा के पहले दिन ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। वहीं शहर की सबसे बड़ी काॅलोनी गणेश काॅलोनी में तीन दिन से बिजली की ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। सोमवार की सुबह मीटर में 179 वोल्टेज दर्ज किए गए। लोगों का कहना है कि कई दिन से लो वोल्टेज की समस्या होने पर एसी नहीं चल पा रहे। एसी चलाने के लिए 240 वोल्टेज की जरूरत होती है। भीषण गर्मी में पंखे और कूलर भी काम नहीं कर रहे। बताया कि एक-दो बार हाई वोल्टेज भी हो गए हैं। गनीमत रही कि स्टेबलाइजर लगा होने से उपकरण नहीं फुंके। वहीं उन लोगों को ज्यादा परेशानी है जिनके घर में स्टेबलाइजर नहीं लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
तीन से चार दिन से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। दो बार हाई वोल्टेज भी आ गए हैं। गनीमत रही स्टेबलाइजर लगा होने से उपकरण खराब नहीं हुए।
नीरज शर्मा, गणेश काॅलोनी गली नंबर 7बी
------
लो वोल्टेज की समस्या कई दिन से चल रही है। भीषण गर्मी पड़ रही है। वहीं ट्रिपिंग और लो वोल्टेज से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सोनू कुमार, गणेश काॅलोनी गली नंबर 6ए
------
लो और हाई वोल्टेज होने से रात को स्टेबलाइजर आवाज करता है और पंखे भी धीमी गति से चलते हैं। समस्या का समाधान होना चाहिए।
अनुरुद्ध शंखधार, गणेश काॅलोनी गली नंबर 6ए
------
कई दिन से लो वोल्टेज होने के कारण एसी नहीं चल पा रहा है। जिससे रात को पंखे व कूलर की हवा हल्की लगती है और बार-बार नींद टूट जाती है।
हरिओम शर्मा, गणेश काॅलोनी गली नंबर 6ए
-------
लो वोल्टेज की समस्या ऊपर से बनी हुई है। फिलहाल जहां भी शिकायत आ रही है। वहां टीम भेज कर समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है। उपभोक्ताओं को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

अजय चौरसिया, एसडीएम प्रथम चंदौसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed