सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Nautapa scorched the first day, with temperatures reaching 43 degrees.

Sambhal News: नौतपा ने पहले ही दिन तपाया, 43 डिग्री पर पारा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Nautapa scorched the first day, with temperatures reaching 43 degrees.
विज्ञापन
चंदौसी। नौतपा सोमवार से शुरू हो गया। जो दो जून तक चलेगा। नौतपा के पहले दिन ही पारा 43 डिग्री दर्ज किया गया। भीषण गर्मी से लोग बौखला गए। दोपहर में बाजारों में लोगों की आवाजाही कम देखने को मिली तो वहीं गली मोहल्लों में सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर में जरूरतमंद लोग ही घरों से निकले। महिलाएं मुंह पर कपड़ा बांध कर और पुरुष अंगोछा बांध कर निकले। वहीं बिजली कटौती भी दाद में खाज का काम करती रही।
Trending Videos

सोमवार को सुबह से ही सूर्य देव आग उगलने लगे। सुबह से ही घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। नौकरीपेशा वाले और जरुरतमंद लोग ही घरों से निकले। महिलाएं धूप से बचाव के लिए मुंह पर कपड़ा बांध कर और छाता लेकर घर से निकलीं। वहीं पुरुष भी अंगोछा लपेट कर घरों से निकले। दोपहर 12 बजे के बाद जब धूप की तपिश और अधिक हुई तो लोगों ने घरों की ओर रुख कर दिया। बाजारों में सन्नाटा पसर गया। दुकानदार हाथ पर हाथ धरे बैठे दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शीतल पेय की दुकानों पर लोग नजर आए। लोग शीतल पेय ग्रहण कर गला तर कर गर्मी से राहत पाने का प्रयास करते दिखे। शाम के समय बाजार में रौनक नजर आई। वहीं गली मोहल्लों में बच्चे भी खेलते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed