सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Accident on Ganga Expressway: Head-on collision between two cars; two dead, six critically injured

गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा: दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत छह लोग गंभीर जख्मी, मच गई अफरा तफरी

संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: Vimal Sharma Updated Tue, 26 May 2026 11:38 AM IST
विज्ञापन
सार

संभल के गंगा एक्सप्रेसवे पर गांव अझरा के पास दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत में दिल्ली निवासी दो लोगों की मौत हो गई। हादसा गलत दिशा में कार चलाने के कारण हुआ। एक चालक को हिरासत में लिया है।

Accident on Ganga Expressway: Head-on collision between two cars; two dead, six critically injured
गंगा एक्सप्रेसवे में कारों की टक्कर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

संभल जिले के कैलादेवी थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को सड़क हादसा हो गया। गांव अझरा के पास दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत में दिल्ली निवासी दो लोगों की मौत जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।



हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि हादसा एक कार के गलत दिशा में चलने के कारण हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
Trending Videos


वहीं दूसरी कार के चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हादसे के बाद कुछ देर तक एक्सप्रेसवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

गंगा एक्सप्रेसवे पर डीसीएम की टक्कर से दो हिस्सों में बंटा ट्रैक्टर, एक घायल
हसनपुर में गुजरने वाले गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार रात डीसीएम ने आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्राॅली को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया। गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर चालक को निजी अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली व डीसीएम को कब्जे में ले लिया है। बताते हैं कि जनपद संभल के असमोली के गांव ढांक सहीद निवासी इब्ले हसन और उसका भाई दिले हसन संभल क्षेत्र से ट्रैक्टर-ट्राॅली में ईंट लादकर नोएडा में बेचने जाते हैं।

रविवार की देर रात दोनों भाई नोएडा से वापस खाली ट्रैक्टर ट्राॅली लेकर संभल लौट रहे थे। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में गांव रूखालू के पास रविवार देररात पीछे से आ रही डीसीएम ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया।

इस हादसे में इबले हसन बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से मेरठ रेफर किया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed