सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Demand for action against gang rape accused

Sambhal News: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Demand for action against gang rape accused
विज्ञापन
बबराला। रजपुरा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने सीओ कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर कहा कि गांव का ही एक युवक अपने एक अन्य सहयोगी की मदद से बीती 19 फरवरी को बहला फुसलाकर बाइक पर बिठाकर ले गया था। दूसरे क्षेत्र में जाकर उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म किया।
Trending Videos

पत्र में कहा गया है कि किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद अपने पति को फोन कर सूचना दी, जिसके बाद पीड़िता का पति ग्रामीणों के साथ वहां से बुलाकर अपने घर लाया। पीड़िता अपने पति के साथ रजपुरा पुलिस के पास तहरीर लेकर पहुंची, लेकिन पुलिस ने महिला को न तो मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा और न ही उसकी रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को पीड़ित महिला ने गुन्नौर सीओ कार्यालय पहुंचकर मेडिकल परीक्षण कराने व आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। रजपुरा थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि 27 फरवरी को महिला की गुमशुदगी दर्ज की थी। सात मार्च को परिजन महिला को लेकर जानकारी देने थाने आए, उसके बाद चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed