सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Details of the development of the city, suffocating on Dirty Streets

Sambhal News: जर्जर सड़कों पर दम तोड़ रहीं शहर के विकास की उम्मीदें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Details of the development of the city, suffocating on Dirty Streets
विज्ञापन
संभल। एक ओर जहां संभल के विकास की बात कही जा रही है, वहीं दूसरी ओर शहर के लोगों की उम्मीदें जर्जर सड़कों पर दम तोड़ती नजर आ रही हैं। शहर में पुरानी तहसील रोड और शंकर कॉलेज चौराहे से बरेली सराय की तरफ जाने वाली सड़क खस्ता है। सड़क में गड्ढे बन गए हैं। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फिर भी इस तरफ नगर पालिका का ध्यान नहीं है। समस्या को लेकर लोगों में रोष पनप रहा है।
Trending Videos

पुरानी तहसील रोड की सड़क मुख्य बाजार और कोतवाली की तरफ जाती है। जिससे रोजाना बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। बाइकों के अलावा पैदल भी लोग जाते हैं। सड़क में गड्ढे बन गए हैं तो लोगों को परेशानी हो रही है। बाइकों के गिरने का खतरा बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुरानी तहसील रोड के दोनों किनारों पर बनी दुकानों के दुकानदार भी परेशान हैं। जब हवा चलती है तो सड़क से धूल उड़ती है। दुकानदारों को दुकानों के आगे बार-बार पानी छिड़कना पड़ता है।
दूसरी तरफ शंकर कॉलेज चौराहे से बरेली सराय की तरफ जाने वाली सड़क सूर्यकुंड तीर्थ से आगे बढ़ने पर टूटी हुई है। इस सड़क में भी गड्ढे बन चुके हैं। इस सड़क से ई रिक्शा भी गुजरते हैं। जिससे कारण हादसे का अंदेशा रहता है। यहां वाहनों की गति धीमी रहती है तो जाम के हालात भी बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed