सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   DM and SP inspected Kanshi Ram residence.

Sambhal News: डीएम और एसपी ने कांशीराम आवास का किया निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 03 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
DM and SP inspected Kanshi Ram residence.
विज्ञापन
चंदौसी। शहर के मोहल्ला नखासा में वर्ष 2014 में कांशीराम आवास बनाए गए थे, लेकिन यह प्रशासन की ओर से गरीबों को आज तक हैंड ओवर नहीं हुए थे। कुछ समय पहले भीख से सीख की एनजीओ अध्यक्ष डॉ. रैना शर्मा ने डीएम से गुहार लगाई की जो लोग बेघर हैं और भीख मांगकर अपना गुजारा कर रहें हैं। उनके लिए कांशीराम आवास कालोनी में रहने की अनुमति दे दी जाए। अनुमति मिलने के बाद गरीबों के साथ कुछ संपन्न लोग भी बिना अनुमति के रहने लगे। शिकायत पर दो माह पहले करीब 50 आवास खाली कराए गए थे। इसके बाद भी लोग ताला तोड़ कर रहने लगे। जब इसकी जानकारी एनजीओ अध्यक्ष को हुई तो उन्होंने एक मई को वहां पहुंच कर बिना अनुमति रह रहे लोगों को आवास खाली करने को कहा। वहां मौजूद मुजाहिद निवासी मोहल्ला कुरैशियान ने एनजीओ अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में एनजीओ अध्यक्ष की ओर से कोतवाली पुलिस ने मुजाहिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामला संज्ञान आने पर शनिवार को डीएम और एसपी ने कांशीराम आवास कॉलोनी पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने ईओ धर्मराज राम को आवास में सीसीटीवी कैमरे लगवाने और साफ सफाई एवं नाली निर्माण करने के निर्देश दिए। आवास बनाने वाले ठेकेदार से गेट लगाने और बिल्डिंग को सही कराने के निर्देश दिए। वहीं अवैध रूप से रह रहे लोगों पर कार्रवाई कर आवास को खाली कराया जाने को कहा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed