सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   E-rickshaw collides with cow, brother and sister injured

Sambhal News: गाय से टकराकर पलटा ई रिक्शा, भाई-बहन घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw collides with cow, brother and sister injured
विज्ञापन
बनियाठेर(संभल)। क्षेत्र के संभल रोड पर कस्बा नरौली के पास रविवार सुबह गाय सामने आने से ई रिक्शा टकरा कर पलट गया। हादसे में ई रिक्शा में बैठे बच्चे शिव और उसकी बहन खुशी घायल हो गए। सीएचसी में उपचार के बाद बालिका को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Trending Videos


थाना क्षेत्र के गांव मौजमपुर निवासी राजू अपनी पत्नी अनीता और बेटे शिव व बेटी खुशी के साथ अपनी ससुराल गांव सिंहपुरसानी से ई रिक्शा से घर वापस आ रहे थे। जैसे ही ई रिक्शा संभल रोड पर कस्बा नरौली के पास पहुंचा। तभी अचानक खेत से निकलकर एक गाय ई रिक्शा के सामने आ गई, जिससे रिक्शा गाय से टकराकर सड़क पर पलट गया। रिक्शा पलटने से शिव और खुशी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद घायलों को निजी वाहन से चंदौसी सीएचसी में उपचार के लिए लाया गया। जहां चिकित्सक ने खुशी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed