सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Electricity supply to 60 villages remained disrupted for 16 hours.

Sambhal News: 16 घंटे गुल रही 60 गांवों की बिजली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply to 60 villages remained disrupted for 16 hours.
विज्ञापन
जुनावई। कस्बे में मंगलवार शाम आई तेज आंधी और बारिश के चलते जुनावई बिजलीघर से जुड़ी 33 हजार वोल्ट लाइन ब्रेकडाउन हो गई। पेट्रोल पंप और पतरिया गांव के नजदीक दो स्थानों पर चार बिजली के खंभे गिरने से आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। गांव कैल से बिजलीघर तक आने वाली लाइन भी प्रभावित रही। बिजलीघर से जुड़े करीब 60 गांवों की बिजली आपूर्ति मंगलवार शाम छह बजे से बाधित हो गई। उपभोक्ताओं को करीब 16 घंटे तक अंधेरे में रहना पड़ा।
Trending Videos

अप्रैल माह में बढ़ती गर्मी के बीच बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रात के समय पंखे बंद रहने से लोग गर्मी से बेहाल रहे और ठीक से सो नहीं सके। पेयजल संकट भी गहराया, क्योंकि बिजली न होने से मोटर नहीं चल सके। मोबाइल फोन चार्ज न होने से लोगों का संपर्क भी प्रभावित रहा। छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत उठानी पड़ी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed