{"_id":"69f50615dfc8fdc29707be77","slug":"electricity-workers-celebrated-labour-day-and-took-a-pledge-to-abstain-from-intoxicants-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-134850-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: विद्युत कर्मियों ने मजदूर दिवस मनाया, नशा न करने की शपथ ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: विद्युत कर्मियों ने मजदूर दिवस मनाया, नशा न करने की शपथ ली
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले बिजली कर्मियों ने मजदूर दिवस मनाया। मुख्य बिजलीघर पर एकत्रित कर्मियों को लाइन पर काम करते वक्त धूम्रपान, नशा आदि से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।
पश्चिमांचल महामंत्री अभिनंदन शर्मा ने कहा कि एक मई को शिकागो की सड़कों पर हुए रक्तपात और मालिक-मजदूर के संघर्ष की याद मजदूर दिवस दिलाता है। यह दिन वर्ग संघर्ष के विचार को बढ़ावा देता है, जो नियोक्ता और कर्मचारी को दो दुश्मन पक्षों के रूप में खड़ा करता है। भारत में यह विभाजनकारी सोच विभाग व उद्योगों के विकास और सामाजिक एकता में बाधक है।
जिलाध्यक्ष किरणपाल सिंह ने कहा कि श्रमिक केवल मजदूरी के लिए काम करने वाला व्यक्ति नहीं है, बल्कि ब्रह्मांड के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा का प्रतिरूप है। यह श्रमिक को आत्मसम्मान और गारिमा प्रदान करता है। समरपाल सिंह ने कहा कि श्रमिकों की भागीदारी केवल काम तक सीमित न रहकर निर्णय लेने और लाभ के वितरण में भी होनी चाहिए। साथ ही, समान काम का समान वेतन भी मिलना चाहिए। अध्यक्षता दीपक कुमार ने की। संचालन समरपाल सिंह ने किया।
इस दौरान विजय सैनी, राहिद तुर्की, सोनू सैनी, अविनाश चौधरी, नदीम जैदी, सुरेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, सचिन कुमार, कमल सैनी, पवन सैनी, शारिक, मंगल सैनी, विकास, रियाजुल, फुरकान, नईम, रागिव, मोहित शुक्ला, आनंद पाल, यशपाल सिंह, राजहपाल, अमरपाल सिंह आदि रहे।
Trending Videos