{"_id":"69728057d094f91ed30cb5a2","slug":"even-after-paying-taxes-there-are-no-facilities-the-commission-agents-are-wandering-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-131459-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: टैक्स देने के बाद भी सुविधाएं नहीं, भटक रहे आढ़ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: टैक्स देने के बाद भी सुविधाएं नहीं, भटक रहे आढ़ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मंडी समिति में सुविधाओं का अभाव है। एक भी शौचालय नहीं है। जबकि प्याऊ चालू नहीं हो सके हैं। जिस कारण आढ़तियों और किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंडी समिति परिसर में छुट्टा गोवंश पशुओं का भी जमावड़ा रहता है। फिर भी जिम्मेदार उदासीन बने हुए हैं।
मंडी समिति में अनाज, फल और सब्जी का काम होता है। आढ़तियों के अलावा रोजाना सैकड़ों लोगों का आना जाना रहता है। हालांकि आढ़ती नियमानुसार टैक्स अदा करते हैं लेकिन बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। मंडी समिति परिसर में एक भी शौचालय की व्यवस्था नहीं है। एक शौचालय था जिस पर कुछ लोगों का अवैध कब्जा है।
बात पानी व्यवस्था की करें तो दो प्याऊ तो बनवाए गए हैं लेकिन शोपीस बने हैं। प्याऊ में टोंटी तक नहीं लगी हैं। जनप्रतिनिधियों की ओर लगवाए गए प्याऊ भी जर्जर हालत में हैं और खराब पड़े हैं। शौचालय और पानी का इंतजाम नहीं होने के कारण आढ़तियों के अलावा किसानों को रोजाना भटकना पड़ रहा है। ऐसा नहीं है कि इस समस्या की जानकारी जिम्मेदारों को न हो, फिर भी अनजान बने हुए हैं।
000000000
छुट्टा गोवंश पशुओं का जमावड़ा
संभल। मंडी समिति में बृहस्पतिवार को भी कई छुट्टा गोवंश पशु घूमते हुए नजर आए। आढ़तियों का कहना रहा कि गेट पर ही इन पशुओं को नहीं रोका जाता। पशु अनाज, फल और सब्जी को खा जाते हैं। जिससे नुकसान होता है। वहीं बंदरों का आतंक भी बढ़ा हुआ है। इस समस्या का भी समाधान होना चाहिए।
000000000
सड़कें टूटी और सफाई व्यवस्था खराब
संभल। कई सड़कें टूटी हुई हैं। जिनमें गड्ढे बन चुके हैं। सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं है। गंदगी का माहौल बना रहने के कारण परेशानी होती है। ज्यादा बुरे हालात फल और सब्जी मंडी के हैं।
बिजली की सुविधा कम है। सड़क की हालत ठीक नहीं है। साफ सफाई और शौचालय नहीं है। छुट्टा गोवंश पशु अनाज खाते हैं। शिकायत के बाद भी गौर नहीं किया जाता।
मोहम्मद आसिम
शौचालय का बनना बहुत जरूरी है। जो शौचालय था उस पर कब्जा है। पानी का समुचित इंतजाम नहीं है। इन समस्याओं का समाधान होना चाहिए। मोहम्मद रिहान
मंडी समिति में शौचालय नहीं है। कैंटीन में बैठने के लिए की व्यवस्था नहीं है। जिस कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है।
गंगाराम कश्यप
मंडी समिति में चार प्याऊ बन रहे हैं, उनका कार्य जल्द पूरा हो जाएगा। शौचालय की समस्या भी जल्द ही दूर कराएंगे। गेट पर बैठे गार्डों को निर्देश दिए जाएंगे कि पशुओं को अंदर न आने दिया जाए।
-सुधीर कुमार, सभापति मंडी समिति संभल
Trending Videos