सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Family members oppose the couple living together, both are adamant.

Sambhal News: प्रेमी युगल के साथ रहने का विरोध कर रहे परिजन, दोनों जिद पर अड़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Family members oppose the couple living together, both are adamant.
विज्ञापन
सौंधन। कैलादेवी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने प्रेमिका के साथ रहने की जिद पकड़ ली है। परिजनों ने विरोध किया तो फंदे से लटक कर जान देने का प्रयास किया। वहीं, दूसरी ओर प्रेमिका भी प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई है। परिजन उसके भी समझाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है। अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है।
Trending Videos

थाना प्रभारी ने बताया कि युवक ने जान देने का प्रयास किया था उसका उपचार चल रहा है।युवक का गांव की ही किशोरी से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। एक वर्ष पूर्व भी दोनों घर छोड़कर चले गए थे लेकिन परिजन पकड़कर ले आए थे। दोनों के मिलने पर पाबंदी हुई तो वह 4 मार्च की शाम घर से चले गए थे। 5 मार्च को घर लौट आए। इस दौरान चर्चा शुरू हुई कि मंदिर में दोनों शादी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के परिजनों ने विरोध किया तो युवक ने फंदे से लटक कर जान देने का प्रयास किया। परिजनों ने किसी तरह बचाकर अस्पताल भर्ती कराया है। किशोरी भी प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी है। मामला एक ही गांव और एक ही बिरादरी का होने के चलते शादी का परिजन विरोध कर रहे हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि युवक के आत्महत्या करने के प्रयास की जानकारी दी गई है। दोनों पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed