{"_id":"69ac8f505a0b339009026394","slug":"the-officers-neither-pick-up-the-phone-nor-come-to-the-meeting-how-will-the-solution-be-found-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-132939-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अधिकारी न फोन उठाते हैं, न बैठक में आते हैं... कैसे होगा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अधिकारी न फोन उठाते हैं, न बैठक में आते हैं... कैसे होगा समाधान
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में सदस्यों ने विकास कार्य नहीं कराने और सुनवाई नहीं करने जैसे गंभीर मुद्दे उठाए। साथ ही अधिकारियों पर कॉल रिसीव नहीं करने का भी आरोप लगाया। बैठक की अध्यक्षता कर रहीं जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव से इस मामले में संज्ञान लेने का आग्रह किया गया। ताकि जनता से जुडे़ कार्य समय पर हाे सकें और अधिकारी गंभीरता से समस्याओं को सुन सकें। अध्यक्ष ने इन शिकायतों को शासन व जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने रखने की बात कही है।
शनिवार को आयोजित हुई इस बैठक में पानी की पाइप लाइन डाले जाने के लिए खोदी गईं सड़कों की मरम्मत न होने और बिजली के जर्जर तारों को दुरुस्त कराए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। सदस्य विजय यादव ने कहा कि जिले में अधिकतर अधिकारी जिला पंचायत सदस्यों का फोन कॉल नहीं उठाते। इससे क्षेत्र के लोगों की समस्या का समाधान कैसे होगा। कहा कि अन्य जन प्रतिनिधियों की ओर से भी शिकायत सामने आती हैं कि अधिकारी फोन कॉल नहीं उठाते हैं। इस पर ध्यान दिया जाए।
आगे कहा कि कई अधिकारी बोर्ड की बैठक में आते ही नहीं हैं, तो कई अधिकारी अपने अधीनस्थ को बतौर प्रतिनिधि बनाकर भेजते हैं। ऐसे में सदन में रखी गईं समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता। इस पर गंभीरता दिखाई जाए। ओमप्रकाश राव ने गांव पचाक से गुमथल मार्ग पर बिजली की जर्जर लाइनों का मुददा उठाया। राधेश्याम ने पोस्टमार्टम हाउस पर खराब व्यवस्थाओं तथा ओमवीर सिंह ने टूटी सड़कों का मुद्दा रखा।
अध्यक्ष ने सभी समस्याओं का समाधान कराने का भरोसा दिया है। बैठक का संचालन एएमए आशीष सिंह ने किया। इस दौरान राज्यसभा सदस्य जावेद अली खां, अवधेश कुमार सिंह, उमेश यादव, डीआईओ बृजेश कुमार, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन सुनील प्रकाश, आरईडी एक्सईएन राकेश कुमार, डीएसडब्ल्यूओ तिनेज कुमार, एआरओ कमलेश कुमार व डीआईओएस सर्वेश कुमार आदि मौजूद रहे।
गलत आरसी जारी करने को लेकर सदस्य में रही नाराजगी
बहजोई। जिला पंचायत कार्यालय की ओर से गलत आरसी जारी करने को लेकर बनियाखेड़ा के वार्ड संख्या 31 की सदस्य शकुन प्रेमी ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि न तो उनके नाम से कोई गैस एजेंसी या ईंट-भट्ठा है और न ही पति के नाम से है। बावजूद इसके जिला पंचायत कार्यालय की ओर से बकाया की आरसी थमा दी गई है। यह गलत उन्होंने खराब वाटर कूलर आदि का मुददा भी उठाया।
60 करोड़ से नए वित्तीय वर्ष में जिपं कराएगी विकास कार्य
बहजोई। करीब साठ करोड़ रुपये के बजट में जिला पंचायत विकास कार्य कराएगी। एएमए आशीष सिंह ने बताया कि नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 60.5 करोड़ रुपये के आय के अनुमानित बजट पर सदन की मोहर लगी है। इसमें नाले-नालियों समेत सड़कों व खड़ंजों आदि का निर्माण कार्य शामिल है। इसके अलावा, वित्तीय वर्ष में 9.4 करोड़ रुपये का पुनरीक्षित बजट है।
17 करोड़ रुपये से बनेंगे पीएचसी के 39 भवन
बहजोई। एएमए आशीष सिंह ने बताया कि बजट में हेल्थ ग्रांट के रूप में मिली करीब 17 करोड़ रुपये की मद से जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के 39 भवन बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से मिलने वाली सूची के आधार पर तय किए गए स्थानों पर इन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के भवनों का निर्माण कार्य कराया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
शासन और डीएम को पत्राचार कर लिखा जाएगा कि अधिकारी जिला पंचायत सदस्यों के फोन उठाएं और उनकी समस्याओं को सुनें। किसी कारणवश फोन नहीं उठाते हैं तो वापस कॉल करें। जिससे सदस्य अपनी समस्या बता सकें।
डॉ. अनामिका यादव, अध्यक्ष, जिला पंचायत, संभल
Trending Videos