सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Council schools will start examinations from March 16

Sambhal News: परिषदीय विद्यालयों में 16 मार्च से शुरू होंगी परीक्षाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Council schools will start examinations from March 16
विज्ञापन
संभल। परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाओं की समय सारिणी जारी हो गई है। परीक्षा 16 मार्च से 20 मार्च तक परीक्षा कराई जाएगी और 30 मार्च को परिणाम घोषित किया जाएगा। खास बात यह है कि परिणाम घोषित करते समय अभिभावकों को भी उत्तर पुस्तिकाएं दिखाई जाएंगी, ताकि बच्चों की गलती को अभिभावक खुद भी देख सकें।
Trending Videos

संभल जिले में 1200 से अधिक परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें दो लाख से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इन सभी विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराई जाएंगी। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार परीक्षाएं प्रतिदिन दो पालियों में होंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए विभागीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। स्कूलों को समय से प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने और परीक्षा संबंधी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। बीएसए अलका शर्मा ने बताया कि निर्धारित तिथियों में ही सभी परीक्षाएं पूर्ण कराकर समय पर मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, ताकि विद्यार्थियों का परिणाम भी तय समय पर घोषित किया जा सके।


कक्षा एक की होगी मौखिक परीक्षा
कक्षा एक की परीक्षा मौखिक होगी, जबकि दो व तीन में परीक्षा लिखित एवं मौखिक होगी। इनका अधिभार 50-50 प्रतिशत रखा जाएगा। कक्षा चार व पांच की भी परीक्षा लिखित एवं मौखिक होगी। इनका अधिभार 70 एवं 30 प्रतिशत होगा। कक्षा छह से आठ तक की परीक्षा लिखित कराई जाएगी। लिखित वार्षिक परीक्षा 50 अंकों की होगी। निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में परीक्षा को अनिवार्य रूप से कराया जाए। खंड शिक्षा अधिकारी विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे और अन्य शिक्षकों से भी कराएंगे। अगर कहीं परीक्षा को लेकर लापरवाही मिलती है तो संबंधित जवाबदेह होंगे।


यह है परीक्षा कार्यक्रम
कक्षा एक की मौखिक परीक्षा होगी। कक्षा दो की गणित की परीक्षा 17 मार्च प्रथम पाली और कक्षा तीन की गणित की 17 मार्च को प्रथम पाली में होगी तो द्वितीय पाली में संस्कृत/उर्दू का पेपर होगा। कक्षा चार, पांच, छह का प्रथम पाली में हिंदी व द्वितीय पाली में संस्कृत उर्दू, कक्षा सात व आठ का प्रथम पाली में विज्ञान और द्वितीय पाली में संस्कृत उर्दू का पेपर होगा। 18 मार्च को प्रथम पाली में कक्षा दो का मौखिक और द्वितीय पाली में अंग्रेजी, कक्षा तीन का प्रथम पाली में हिंदी और द्वितीय पाली में अंग्रेजी का होगा। कक्षा चार, पांच, छह, सात व आठ का प्रथम पाली में सामाजिक विषय और द्वितीय पाली में अंग्रेजी का होगा।
19 मार्च को प्रथम पाली में कक्षा दो का हिंदी का पेपर होगा। कक्षा तीन का प्रथम पाली में सामाजिक विषय और द्वितीय में कला संगीत, कक्षा चार से आठवीं तक प्रथम पाली में गणित और द्वितीय पाली में कला एवं संगीत का पेपर होगा। 20 मार्च को कक्षा तीन, चार, पांचवीं का प्रथम पाली में कार्यानुभव, नैतिक शिक्षा का पेपर होगा। द्वितीय पाली में कक्षा छह से आठवीं तक पर्यावरण अध्ययन का पेपर होगा।
20 मार्च को कक्षा दो से पांचवीं तक सभी विषयों की मौखिक परीक्षा होगी। जबकि कक्षा छह से आठवीं तक प्रथम पाली में बेसिक क्राफ्ट, कला, कृषि/गृह शिल्प की परीक्षा होगी, जबकि द्वितीय पाली में खेल एवं शारीरिक शिक्षा एवं स्काउटिंग का पेपर होगा।


बीआरसी पर होगा मूल्यांकन

कक्षा आठ की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बीआरसी पर कराया जाएगा। कक्षा एक, दो, तीन, चार, छह व सात की वार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बीआरसी पर होगा, जबकि कक्षा पांच की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन न्याय पंचायत स्तर पर कराया जाएगा। दूसरे विद्यालयों के शिक्षकों से मूल्यांकन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed