फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Father and sons attacked with sharp-edged weapons; case registered against nine named individuals and 15 unidentified persons.

Sambhal News: पिता-पुत्रों पर धारदार हथियार से हमला, नौ नामजद समेत 15 अज्ञात पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Father and sons attacked with sharp-edged weapons; case registered against nine named individuals and 15 unidentified persons.
जुनावई। थाना जुनावई क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर खेत समतल कराने गए पिता और उनके दो बेटों पर धारदार हथियारों व लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नौ नामजद और 10 से 15 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कस्बा निवासी आलोक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता अजयपाल ने तीन अगस्त को गांव रिवाड़ा स्थित गाटा संख्या 502, रकबा 0.857 हेक्टेयर भूमि का बैनामा कराया था। बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अजयपाल अपने बेटों शिवकुमार और पुनीत के साथ खेत समतल कराने पहुंचे थे। इसी दौरान गांव रिवाड़ा निवासी वीरेंद्र, कुंवरपाल, नौरंगी, ब्रह्मपाल, विनोद, जुगेंद्र, अजयपाल, कौताली, सत्यवीर तथा 10 से 15 अन्य अज्ञात लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर वहां पहुंच गए।
विज्ञापन

आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए पिता-पुत्रों पर हमला बोल दिया। हमले में अजयपाल के शरीर पर गंभीर चोटें आईं और उनका एक दांत भी टूट गया। बीच-बचाव करने आए उनके दोनों बेटे शिवकुमार और पुनीत भी मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नौ नामजद और 10 से 15 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष धीरज सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed