{"_id":"6a74f2e86091cb84ff01f934","slug":"theft-victim-accuses-police-of-assaulttheft-victim-accuses-police-of-assault-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-138624-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: चोरी के पीड़ित ने लगाया पुलिस पर मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: चोरी के पीड़ित ने लगाया पुलिस पर मारपीट का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायतरीन। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव धतरा में घर से लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी होने के मामले में महिला की ओर से तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगाया गया है। महिला का कहना है कि पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उसके बेटे के साथ अभद्रता और मारपीट की।
गांव धतरा निवासी कमला देवी ने बताया कि बुधवार रात वह बच्चों के साथ खाना खाने के बाद सो गई थीं। देर रात चोर मकान के पीछे सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते घर में घुस आए और कमरे में रखा संदूक उठा ले गए। बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे नींद खुली तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था और संदूक गायब था। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। तलाश करने पर पड़ोसी की छत पर संदूक पड़ा मिला, लेकिन उसमें रखे करीब ढाई किलो चांदी, चार तोला सोना और नकदी गायब थी।
पीड़िता ने चोरी से करीब 10 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है। महिला का कहना है कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया, लेकिन तहरीर देने के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं किया। आरोप है कि थाने में पुलिस ने उसके बेटे पर ही संदेह जताते हुए उसके साथ अभद्रता और मारपीट की। सीओ कुलदीप सिंह ने कहा है कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
14 दिन बाद भी नहीं दर्ज हुआ नलकूप चोरी का मुकदमा
धतरा गांव के किसानों का आरोप है कि 22 जुलाई की रात 11 निजी नलकूपों से स्टार्टर और केबिल चोरी होने के मामले में पुलिस को तहरीर देने के बावजूद अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। किसानों का कहना है कि कार्रवाई नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं और क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं।