सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Four people including a woman were injured in a collision between two bikes.

Sambhal News: दो बाइकों की भिड़ंत में महिला समेत चार घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Four people including a woman were injured in a collision between two bikes.
विज्ञापन
धनारी(संभल)। आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने से हुई भिड़ंत में दोनों बाइक पर सवार एक महिला सहित चार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए बहजोई सीएचसी भेज दिया।
Trending Videos

सोमवार की शाम को हाईवे पर ग्राम किशनपुर श्यामपुर के सामने दो बाइक आपस में टकरा गई। इसमें राहुल शर्मा निवासी ग्राम नागलिया देवी थाना जुनावई, जगदीश व उनकी पत्नी मायादेवी निवासी किशनपुर श्यामपुर थाना धनारी एवं ओमपाल निवासी मचखेड़ा थाना बहजोई घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को सीएचसी बहजोई भेज दिया। जहां ने चिकित्सक गंभीर हालात में माया देवी व ओमपाल को जिला चिकित्सालय संभल के लिए रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed