{"_id":"6a8367e1b55ee8265403137e","slug":"harassed-youth-hangs-himself-case-registered-against-nine-people-sambhal-news-c-204-1-chn1011-131898-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: उत्पीड़न से तंग युवक ने फंदा लगाकर दी जान, नौ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: उत्पीड़न से तंग युवक ने फंदा लगाकर दी जान, नौ रिपोर्ट दर्ज
Tue, 18 Aug 2026 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुनावई (संभल)। जरीफनगर थाना क्षेत्र के समसपुर फत्ताह गांव निवासी विकास ने भूमि विवाद और उत्पीड़न से तंग आकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना 15 अगस्त की है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने नौ नामजद आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
समसपुर मलिक फत्ताह गांव निवासी वीकेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव हथियावली में उनकी कृषि भूमि है। इस भूमि को लेकर उनका गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। बताया कि एक माह से आरोपी उसके भाई विकास को जान से मारने की धमकी देकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। जानलेवा हमले का आरोप भी लगाया है।
वीकेश के अनुसार, लगातार धमकी और उत्पीड़न से परेशान होकर भाई विकास ने 15 अगस्त को हथियावली स्थित खेत में पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। तहरीर पर पुलिस ने समसपुर मलिक फत्ताह निवासी विजेंद्र, राजू, जयप्रकाश, गिरीश, अखिलेश, राजेश, सुनील और ओमप्रकाश तथा मोहरूवाला गांव निवासी सतीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष धीरज सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर नौ नामजद आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।