{"_id":"6987a0c978d0f66f800b00e6","slug":"heavy-vehicles-will-be-diverted-from-the-highway-from-tomorrow-afternoon-kanwariyas-will-travel-on-one-lane-sambhal-news-c-15-mbd1008-829802-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कल दोपहर से हाईवे पर भारी वाहन होंगे डायवर्ट, एक लेन पर चलेंगे कांवड़िये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कल दोपहर से हाईवे पर भारी वाहन होंगे डायवर्ट, एक लेन पर चलेंगे कांवड़िये
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। फाल्गुन कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन ने यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए तैयारी पूरी कर ली हैं। कांवड़ियों की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए अमरोहा पुलिस ने हाईवे पर रूट डायवर्जन प्लान लागू करने की योजना बनाई है। नौ फरवरी की दोपहर से हाईवे पर भारी वाहनों को डायवर्ट कर दिया जाएगा। इसमें ट्रक, डंपर, कंटेनर, कैंटर, बस व अन्य व्यावसायिक वाहन शामिल रहेंगे।
12 फरवरी की दोपहर से हाईवे को वनवे कर दिया जाएगा। योजना के तहत जीप, कार, पिकअप, छोटा हाथी व अन्य इमरजेंसी वाहन मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर चलेंगे। यह व्यवस्था महाशिवरात्रि वाले दिन शाम छह बजे तक लागू रहेगी। रूट डायवर्जन को लेकर अमरोहा पुलिस ने हापुड़, मुरादाबाद और बिजनौर के अधिकारियों के साथ खाका तैयार कर लिया है।
शिवभक्तों की संख्या को दृष्टिगत रखते हुए रूट डायवर्जन प्लान निर्धारित तिथि से पहले भी प्रभावी किया जा सकता है, जिससे महाशिवरात्रि के पर्व पर यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित कर महाशिवरात्रि के पर्व को सकुशल समपन्न किया जा सके। इसके अलावा अमरोहा बिजनौर मार्ग, नेशनल हाईवे से लेकर धार्मिक स्थलों पर चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जा रहे हैं।
इन रूट से गुजरेंगे वाहन
बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाला समस्त भारी वाहनों को आंवला से शाहबाद, बिलारी, चन्दौसी, बबराला से डिबाई/नरौरा, बुलन्दशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को जनपद रामपुर क्षेत्रान्तर्गत शाहबाद से डायवर्ट कर बिलारी, चन्दौसी, बबराला, नरौरा होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने जाने वाले समस्त भारी वाहनों को जनपद मुरादाबाद से वाया सम्भल, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलन्दशहर, सिकन्दराबाद होते हुए गाजियाबाद, दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
मुरादाबाद से मेरठ की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को टीएमयू के बगल से अगवानपुर बाईपास, छजलैट, नूरपुर, बिजनौर, बैराज, मीरापुर, मवाना होते हुए भेजा जाएगा।
संभल से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को बहजोई, बरबाला, नरौरा, डिबाई, बुलन्दशहर होते हुए दिल्ली भेजा जायेगा। कोई भी मालवाहक वाहन गवां की तरफ से हसनपुर नहीं आने दिया जाएगा।
शिवाला कलां से नौगावां सादात से अमरोहा की ओर आने वाले समस्त भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, यह ट्रैफिक फीना तिराहे से नूरपुर होकर अपने गंतव्य को जाएगा।
चांदपुर बिजनौर से गजरौला होते हुए दिल्ली जाने वाले समस्त भारी वाहनों को जनपद बिजनौर से जलीलपुर से डायवर्ट कर गंगा पुल से होते हुए हस्तिनापुर, मवाना, मेरठ, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
अमरोहा से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को अमरोहा से अमरोहा वाईपास होते हुए अतरासी से हसनपुर, रहरा, गवां अनूपशहर से बुलन्दशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
गजरौला चौपला से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को गजरौला, हसनपुर, रहरा, गवां अनूपशहर से बुलन्दशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
धनौरा से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को पत्थर कुटी से डींगरा से फीना से चांदपुर, बिजनौर, मवाना, मेरठ होकर दिल्ली भेजा जाएगा।
हसनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को रहरा गवां से अनुपशहर, बुलन्दशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
दिल्ली-गाजियाबाद से बरेली/लखनऊ की ओर वाले समस्त भारी वाहनों को लालकुआं की ओर मोड़कर दादरी, बुलन्दशहर, डिबाई, नरौरा, गुन्नौर, सहसवान, बदायूं होते हुए बरेली/लखनऊ की ओर भेजा जाएगा।
मेरठ से बरेली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को बिजनौर, धामपुर, स्यौहारा, कांत, मुरादाबाद होते हुए बरेली की ओर भेजा जाएगा।
हापुड़ व मेरठ से गढ़ के मध्य से रामपुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों गढ़ चौपला जनपद हापुड़ से डायवर्ट कर बुलन्दशहर, डिबाई, नरौरा, बबराला, बहजोई, चन्दौसी, बिलारी, शाहबाद होते हुए रामपुर की और भेजा जाएगा।
Trending Videos