{"_id":"6987a0a221daea0d25019063","slug":"people-are-wandering-no-solution-is-being-found-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-131996-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: भटक रहे लोग... नहीं मिल रहा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: भटक रहे लोग... नहीं मिल रहा समाधान
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जमीन, मकान और रास्ते के विवाद अधिकारी भी नहीं सुलझा पा रहे हैं। शिकायतकर्ता लगातार चक्कर लगा रहे हैं। कोई जमीन पर कब्जे की शिकायत करता है तो कोई रास्ता नहीं मिलने की फरियाद करता है। जांच होती है लेकिन समाधान तक यह मामले नहीं पहुंच पा रहे। यही कारण हैं कि शिकायतकर्ता लगातार शिकायत दर्ज करा रहे हैं।
शनिवार को नई तहसील सभागार में लगे संपूर्ण समाधान दिवस में एएसपी कुलदीप कुमार सिंह, एसडीएम रामानुज और तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने लोगों की शिकायतें सुनीं। यहां कई लोग ऐसे भी थे जो कई-कई बार आकर गुहार लगा चुके हैं। समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 21, पुलिस विभाग की 7, विकास विभाग की 2, खाद्य एवं रसद विभाग की 4, अन्य विभागों की 3 शिकायतें दर्ज हुईं। अधिकारी राजस्व विभाग की सिर्फ 1 शिकायत का समाधान करा पाए। शेष शिकायतें संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंप दी गईं।
50 बार चक्कर लगाए, नहीं हुआ समाधान
शमशान की भूमि में प्रधान ने गड्ढा करा दिया। इस समस्या को लेकर करीब तीन महीने से परेशान हूं। बहजोई, असमोली होकर आए। समस्या का समाधान नहीं हुआ है। वीर सिंह, कमालपुर काफूरपुर
000000
हमारी जमीन गांव के पास ही है। जमीन को लेखपाल चिन्हित करके नहीं दे रहे हैं। तीन साल से 50 चक्कर लगा चुका है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। मेरे पास जमीन के कागज भी हैं। हरपाल सिंह, मतावली पट्टी जग्गू
0000000
समस्या को लेकर तीन साल पहले आई थी और आज फिर आई हूं। समस्या यह है कि मुझे बेटे जगह नहीं दे रहे हैं। मेरे पास रहने के लिए जगह नहीं है। जिस कारण परेशानी हो रही है। इस समस्या का समाधान कराया जाए। सुमंतरा, सिंहपुरसानी
उनकी भाभी का नाम खतौनी के अभिलेखों में किशना कर दिया है। जो आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों किश्निया है। दो माह से लगातार संपूर्ण समाधान दिवस में आ रहा हूं। समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
कुमरपाल, खजुआ इनायतगंज
Trending Videos