सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Hepatitis C is also affecting the youth

Sambhal News: युवाओं को भी चपेट में ले रहा हेपेटाइटिस सी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Hepatitis C is also affecting the youth
विज्ञापन
संभल। जिले में हेपेटाइटिस सी लोगों को चपेट में ले रहा है। जिला अस्पताल में रोजाना करीब 12 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें 60 प्रतिशत युवा शामिल हैं। चिकित्सक इससे बचाव को लेकर सलाह भी दे रहे हैं।
Trending Videos

जिला अस्पताल में तैनात डॉ. आंचल मल्होत्रा का कहना है कि इस समय हेपेटाइटिस सी व बी के करीब 1000 एक्टिव केस हैं। इन मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि हेपेटाइटिस सी के रोजाना करीब 12 नए मरीज आ रहे हैं। इनमें करीब सात युवा होते हैं। ऐसे युवाओं का भी तीन महीने के लिए इलाज हो रहा है। इलाज की अवधि पूरी होने पर जांच कराई जाती है। मरीज के ठीक हो जाने पर फिर इलाज की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हेपेटाइटिस सी फैलने के कई कारण हैं। हाथ या शरीर के दूसरे हिस्सों में टैटू गुदवाने से भी होता है। एक ही मशीन का बिना सफाई के लगातार इस्तेमाल किया जाता है। नाई की दुकान पर उस्तरे से दाढ़ी बनवाना भी ठीक नहीं है। इसके अलावा झोलाछाप डॉक्टर द्वारा एक ही सुई से कई लोगों को इंजेक्शन लगाना भी घातक है। इन चीजों से बचना चाहिए। यही सलाह मरीजों को भी दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि संभल शहर, सरायतरीन, रजपुरा, पवांसा, नरौली, बहजोई के मरीज आ रहे हैं। जिला अस्पताल में दवा का स्टॉक पूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed