{"_id":"69f2634652752c2c33001b1d","slug":"here-is-a-need-for-facilities-in-the-mandi-committee-who-will-listen-to-the-complainants-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-134782-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मंडी समिति में सुविधाओं की दरकार, कौन सुनेगा फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मंडी समिति में सुविधाओं की दरकार, कौन सुनेगा फरियादी
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मंडी समिति, संभल में सुविधाओं का अभाव है। न सड़कें सही हैं और न आढ़तियों के लिए बैठने के स्थान। इससे न सिर्फ व्यापारियों को परेशानी होती है, बल्कि अनाज, फल और सब्जी बेचने के लिए आने वाले किसानों को भी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। ग्राहक भी परेशान हो रहे हैं।
बुधवार को मंडी समिति में सड़कें टूटी नजर आईं। सड़कों में गड्ढे बने हुए थे और जलभराव हो रहा था। आढ़तियों के बैठने के स्थान भी सुरक्षित नहीं थे। कहीं दीवार जर्जर और ईंट अलग थीं तो कहीं लिंटर टूटा हुआ था। हालात इससे भी जुदा थे। मंडी समिति पहुंचने वाले लोगों के लिए पर्याप्त पानी की भी सुविधा नहीं दिखी। सामुदायिक शौचालय की भी कोई व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में यदि लोगों को इन सुविधाओं की जरूरत पड़ी तो फिर ले पाएंगे। यह सवाल उन्होंने उठाया। रोष जताते हुए लोग बोले कि मंडी में हर तरह का टैक्स लगता है लेकिन सुविधाएं शून्य हैं। आढ़तियों ने भी सुर में सुर मिलाया। बोले कि मंडी समिति टैक्स पूरा वसूलती है लेकिन सुविधाओं के नाम पर शून्य है। न बैठने का पर्याप्त स्थान है और चलने के लिए सड़क है। पानी और सामुदायिक शौचालय तो दूर की बात है। बताया कि कई बार इसकी शिकायत भी की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। दूसरी ओर, मंडी सचिव मोहित फौजदार का दावा है कि फल, सब्जी एवं गल्ला मंडी में पांच यूरिनल पॉट बनाए जाने का प्रस्ताव है। फल मंडी की सी श्रेणी की दुकानों के पीछे रिक्त भूमि पर पांच छोटे राइपनिंग चैंबर/गोदाम बनाए जाएंगे। इसके लिए भूमि की व्यवस्था भी है। प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं। स्वीकृति मिलने पर काम शुरू कराया जाएगा।
Trending Videos