सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Illegal vehicles are not being controlled, even the responsible people remain unaware.

Sambhal News: डग्गामार वाहनों पर नहीं लग रहा अंकुश, जिम्मेदार भी बने हुए हैं अंजान

संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 03 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Illegal vehicles are not being controlled, even the responsible people remain unaware.
विज्ञापन
संभल। लगातार हादसे होने के बाद भी यातायात नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। डग्गामार वाहन चालक लगातार यात्रियों को खतरों से भरा सफर करा रहे हैं। इन नियमों की अनदेखी स्कूली बच्चों को ढोने के दौरान भी हो रही है। नियमों का पालन जिम्मेदार भी नहीं करा रहे हैं।अप्रैल में हुए सड़क हादसों में 23 लोगों की जान गई। इसमें ऑटो भी शामिल हैं। जिसमें कई लोग घायल भी हुए हैं। मार्च में ऑटो और कार की टक्कर लगने से छह लोगों की जान गई थी। ऑटो में तीन यात्रियों के सवार करने की अनुमति होती है लेकिन 15 से 17 यात्रियों को सफर कराया जा रहा है। जो ई-रिक्शा स्कूलों के बच्चों को लेकर जाते हैं उनमें भी खतरे बराबर हैं। बच्चों को लकड़ी के पटरे पर बैठाकर सफर कराया जा रहा है। इस ओर स्कूल प्रबंधन और परिजनों का ध्यान नहीं है। जिम्मेदार भी पालन नहीं करा पा रहे हैं। यदि हादसा हो जाता है तो औपचारिकताएं पूरी की जाती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed