सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Issue of 8th Pay Commission raised; employees say there should be no delay.

Sambhal News: आठवें वेतन आयोग का मुद्दा उठा, कर्मचारी बोले, देरी न की जाए

संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 17 Jun 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Issue of 8th Pay Commission raised; employees say there should be no delay.
विज्ञापन
चंदौसी। नार्दन रेलवे मेंस यूनियन की चंदौसी शाखा के त्रिवार्षिक अधिवेशन में आठवें वेतन आयोग में अनावश्यक विलंब पर रेल कर्मचारियों ने असंतोष जताया। कर्मचारी बोले- अब और देरी न की जाए। यूनियन के केंद्रीय पदाधिकारियों ने कहा कि अगर कर्मचारियों को प्रस्तावित वेतनमान नहीं दिए गए तो राष्ट्रव्यापी आंदोलन कर सकते हैं।

केंद्रीय पदाधिकारियों का चंदौसी बाईपास ज़ीरो प्वाइंट पर स्वागत किया। यहीं से कार्यालय तक ढोल नगाड़ों एवं नारों की गूंज के साथ बाइक रैली निकाली गई। रैली पहुंचते ही चंदौसी शाखा के नवीनीकृत कार्यालय का अतिथियों ने लोकार्पण किया। कार्यालय भवन में स्वर्गीय डीएन चौबे मेमोरियल सभागार का भी उद्घाटन कराया गया। तदोपरांत अधिवेशन और त्रिवार्षिक चुनाव इंजीनियरिंग रेस्ट हाउस में ऑल इंडिया रेलवे में फेडरेशन की केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीणा सिंह, केंद्रीय उपाध्यक्ष एमपी चौबे, मुरादाबाद मंडल के मंडल मंत्री राजेश चौबे, मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा की मौजूदगी में चुनाव अधिकारी कुंवर सुहेल खालिद ने चुनाव संपन्न कराए। वहीं केंद्रीय नेताओं ने कर्मचारियों के मुद्दे उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed