सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Knife attack due to old rivalry, action demanded

Sambhal News: पुरानी रंजिश में चाकू से हमला, कार्रवाई की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Knife attack due to old rivalry, action demanded
विज्ञापन
सिरसी(संभल)। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के कस्बा सिरसी में पुरानी रंजिश में मारपीट हो गई। दंपती पर लाठी-डंडे और चाकू से हमला किया गया। इसमें जाकिर हुसैन की हाथ की अंगुली कट गई। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
Trending Videos

सिरसी के मोहल्ला शर्की निवासी रूबी ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात साढ़े नौ बजे मेरे पति जाकिर हुसैन मोहल्ला शर्की कर्बला रोड पर टहलने के लिए गए थे। जैसे ही वह कर्बला रोड पर एक स्कूल के पास पहुंचे, तभी वहां पहले से मौजूद मोहल्ला शर्की निवासी व्यक्ति और उनके दो बेटे ने पुरानी रंजिश में गाली-गलौज की और फिर मारपीट कर दी। चाकू से वार कर दिया, जिससे जाकिर हुसैन की दाएं हाथ की अंगुली कट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूबी ने बताया कि पति द्वारा फोन से मुझे सूचना दी। जब मैं घटनास्थल पर पहुंची तो इन तीनों बाप बेटों ने मेरे साथ भी मारपीट की गई, जिससे वह भी घायल हो गई। थाना प्रभारी सुधीर पंवार ने बताया कि घायल का मेडिकल कराया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed