{"_id":"6a3060aef73df082cb0eec07","slug":"launch-of-international-yoga-day-week-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-136578-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह का शुभारंभ, बीमारियों से मुक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह का शुभारंभ, बीमारियों से मुक्ति का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह का शुभारंभ हवन में आहुतियों के साथ किया गया। योगाचार्यों ने विभिन्न स्थानों पर योग आसन कराए। इसका उद्देश्य लोगों को शुगर, मोटापा और थायराइड जैसी बीमारियों से छुटकारा दिलाना है।
सोमवार को संभल, चंदौसी, बहजोई, बबराला, गुन्नौर, असमोली व अन्य देहात क्षेत्रों में योग दिवस सप्ताह का आयोजन हुआ। संभल शहर में शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज में नगर पालिका ने योग कार्यक्रम कराया। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट और पतंजलि योग समिति ने इसमें सहयोग किया। योगाचार्य कुलदीप ऐरन ने अपने सहयोगी संजय देवल और सीमा गुप्ता के साथ ऊँ के जप से शुरुआत की। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ। इसमें आए सभी लोगों को दिल की बीमारी और शुगर से संबंधित अर्जुन की छाल का काढ़ा दिया गया।
00000
योग आसन और स्वास्थ्य लाभ
योगाचार्य ने 16 प्राणायाम से शुरुआत करते हुए सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम और सिंहासन के आसन सिखाए। संजय देवल ने हंसी का योग भी कराया। उन्होंने शुगर रोगियों को मंडूक आसन कम से कम आधा घंटा घर पर करने की सलाह दी। निरंतर योग करने से शरीर में पनप रहीं बीमारियों से छुटकारा मिलने का विश्वास दिलाया गया। हवन में आहुतियों देकर वातावरण को शुद्ध किया गया।
विज्ञापन
00000
अर्जुन की छाल का काढ़ा और औषधियां भी वितरित की गईं
योगाचार्य संजय देवल ने बताया कि सप्ताह का पहला दिन विशेष रूप से मोटापा, हृदय और थायराइड से संबंधित रोगों के लिए था। इसके लिए पहले सूक्ष्म व्यायाम कराए गए, जिनमें कंधों-हाथों का संचालन, नेत्रों के अभ्यास और गर्दन के अभ्यास शामिल थे। इसके बाद वृक्षासन, मंडूकासन, अर्ध चक्रासन और मकरासन जैसे आसनों का अभ्यास कराया गया। प्राणायाम में भस्त्रिका, कपालभाति और अनुलोम-विलोम भी कराए गए। हृदय से संबंधित रोगों के लिए साधकों को अर्जुन की छाल का काढ़ा और औषधियां भी वितरित की गईं।