सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Narangpur defeated Muzaffarpur by one run, enthusiasm was visible among the players.

Sambhal News: नारंगपुर ने मुजफ्फरपुर की टीम को एक रन से मात दी, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह

संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 03 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Narangpur defeated Muzaffarpur by one run, enthusiasm was visible among the players.
विज्ञापन
नारंगपुर
Trending Videos

सरायतरीन। बहजोई ब्लॉक क्षेत्र के गांव दिलगौरा में प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को नारंगपुर और मुजफ्फरपुर की टीम के बीच मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में मुजफ्फरपुर की टीम ने नारंगपुर को एक रन से हराया है।



नारंगपुर टीम के कप्तान राजेश कुमार ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी मुजफ्फरपुर की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 92 रन बनाए और पूरी टीम आउट हो गई। टीम की ओर से मुजीब ने 20 गेंद पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन का योगदान दिया। नारंगपुर टीम की ओर से गेंदबाजी में नितिन ने चार ओवर में 24 रन देकर 4 बल्लेबाजों को आउट किया। बल्लेबाजी करने उतरी नारंगपुर की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 91 रन और एक रन से यह दिलचस्प मुकाबला हार गई। नारंगपुर टीम की ओर से किशनपाल ने 30 गेंद में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 40 रन की शानदार पारी खेली। मुजफ्फरपुर टीम की ओर से गेंदबाजी में मुजीब ने चार ओवर में 25 रन देकर तीन बल्लेबाजों को आउट किया। समिति अध्यक्ष गुड्डू यादव ने मुजफ्फरपुर टीम की ऑलराउंडर खिलाड़ी के द्वारा शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया। इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान कायम सिंह यादव, जयपाल यादव, सोमेश यादव, अमित यादव, नवीन यादव, मोहर पाल, दलवीर, अंकुश, किशनपाल, मुकुट सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed