सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   NEET: 1718 candidates will appear for the exam today at four centres.

नीट : चार केंद्रों पर 1718 अभ्यर्थी आज देंगे परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 03 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
NEET: 1718 candidates will appear for the exam today at four centres.
विज्ञापन
चंदौसी। नीट की परीक्षा रविवार को जिले के चार केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इनमें तीन परीक्षा केंद्र चंदौसी और एक बहजोई में बनाया गया है। परीक्षा में करीब 1718 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। इसके लिए सभी केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचना होगा और प्रवेश से पहले बायोमेट्रिक उपस्थिति भी ली जाएगी।
Trending Videos


परीक्षा के सिटी कोऑर्डिनेटर राकेश कुमार दिवाकर ने बताया कि एसएम इंटर कॉलेज में 480, एसएम डिग्री कॉलेज में 480, नानक चंद्र आदर्श इंटर कॉलेज में 480 और हीरा देवी तोताराम इंटर कॉलेज बहजोई में 278 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी और किसी भी परीक्षार्थी को मोबाइल, कैलकुलेटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। सभी केंद्रों और परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे लगातार निगरानी की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो सके। बताया कि प्रत्येक कक्ष में अधिकतम 24 परीक्षार्थियों को ही बैठाने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में फोटो कॉपी की दुकान, साइबर कैफे परीक्षा अवधि के दौरान बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



परीक्षा व प्रवेश का समय

परीक्षा का समय दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षार्थियों का प्रवेश सुबह 11:45 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही होगा, इसके बाद किसी को भी केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो। परीक्षा शुरू होने से पहले सभी परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य रूप से ली जाएगी, जिसके बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश मिलेगा।
परीक्षार्थियों के लिए अहम निर्देश
परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचना अनिवार्य होगा। प्रवेश के समय एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र की जांच की जाएगी। केंद्र के अंदर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल, ब्लूटूथ, ईयरफोन आदि पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। अभ्यर्थियों को सरल व निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करना होगा। परीक्षा के दौरान कड़ी निगरानी रहेगी और किसी भी तरह की अनुचित गतिविधि पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

एसएम इंटर कॉलेज में शनिवार को नीट की परीक्षा को शांतिपूर्ण, नकल-विहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कक्ष निरीक्षकों का आवश्यक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम नीतू रानी ने कहा कि शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कक्ष निरीक्षकों को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और नकल जैसी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जाए। डिप्टी केंद्र व्यवस्थापक मनोज कुमार ने एनटीए की गाइडलाइन के अनुसार कक्ष निरीक्षकों के कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान प्रत्येक कक्ष निरीक्षक को सतर्क रहना होगा और परीक्षार्थियों पर निरंतर निगरानी रखनी होगी। कोई भी शिक्षक परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ या अन्य किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर उपस्थित नहीं होगा। इसके अलावा प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीटिंग प्लान से संबंधित गाइडलाइन की हार्ड कॉपी सभी कक्ष निरीक्षकों को वितरित की गई, ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो। इस अवसर पर डीआईओएस सर्वेश कुमार, केंद्र व्यवस्थापक राजेश गुप्ता, सुशांत चौहान, मनोज कुमार, योगेश बाबू, एके सिंह, गणेश सिंह, संजीव कुमार, रामसेवक, अब्दुल हनीफ, ममता शर्मा, विनीता रानी, नेहा श्रीवास्तव, आकाश शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed