सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Neither the net is covered nor the cleanliness... the drains filled with dirt are giving testimony

Sambhal News: जाल ढके न साफ-सफाई... गंदगी से अटे नाले द रहे गवाही

संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 04 May 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Neither the net is covered nor the cleanliness... the drains filled with dirt are giving testimony
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। बरसात का मौसम 15 जून से दस्तक देगा, लेकिन नगर पालिका नालों की सफाई को लेकर गंभीर नहीं है। आबादी के बीच खुले नालों पर न तो अभी जाल ढके गए हैं और न ही दीवार की ओट लगाई गई है, जबकि पिछले साल बारिश के दौरान सीकरी गेट कबीर गली में खुले नाले में डूबकर एक सिपाही की मौत हो चुकी है।
Trending Videos

नगर पालिका ने शहरवासियों को बारिश के दौरान जलभराव और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नालों व सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराया था। अभियान के दौरान सुभाष रोड, सीकरी गेट कबीर गली आदि स्थानों पर नाले क्षतिग्रस्त हो गए थे। अप्रैल में कार्य बंद हो गया और तब से नालों की स्थिति जस की तस है। अभी तक नालों की सफाई शुरू नहीं कराई गई है और आबादी के बीच खुले नालों पर ना तो दीवार की ओट लगाई गई है और ना ही लोहे के जाल से नाले ढके गए हैं। समय रहते नालों की सफाई नहीं कराई गई तो बारिश के दौरान शहर वासी फिर से जलभराव की समस्या से जूझेंगे। खुले नालों से हादसे का भय बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही की मौत के बाद भी नहीं लिया सबक
एक सितंबर 2025 की सुबह करीब 10 बजे सीकरी गेट पर रामकृष्ण धर्मशाला के पास बारिश के दौरान नाला उफनाने से पानी सड़क पर बहने लगा था। इसी दौरान गणेश मेले में ड्यूटी करने जा रहे बिजनौर के सिपाही रजनीश (35) को नाला नजर नहीं आया और वह नाले में गिर गया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई थी। उस समय डीएम और एसपी ने मौका मुआयना कर नगर पालिका को कबीर गली के नाले की पुलिया पर ओट लगाने व आबादी के बीच होकर जा रहे प्रमुख नालों को जाल से ढके जाने के आदेश दिए थे, लेकिन जिम्मेदारों ने इस पर ध्यान नहीं दिया।
------
ये हैं खुले नाले
संभल गेट पर एनकेबीएमजी कॉलेज के पास आबादी के बीच खुला नाला।
मोहल्ला खुर्जा गेट में गंदगी से पटा आबादी के बीच खुला नाला।
मोहल्ला मारवाड़ी में आबादी के बीच खुला नाला।
मोहल्ला सीकरी गेट कबीर गली में आबादी के बीच गंदगी से पटा खुला नाला।
मोहल्ला लोधियान में आबादी के बीच खुला नाला।
-------
सीकरी गेट के नाले का निर्माण अभी तक अधूरा
सीकरी गेट कबीर गली के पास नाले में डूबकर सिपाही की मौत के बाद से यहां नाले का निर्माण कराया जा रहा है। आलम ये है कि आए दिन नाला निर्माण के दौरान आसपास के मोहल्लों में जलभराव रहता है। नाले का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। बारिश से पहले नाला निर्माण का कार्य पूरा नहीं हुआ तो आसपास के मोहल्लों में जलभराव की समस्या और भी विकराल हो जाएगी। क्योंकि ये नाला शहर से बाहर जा रहा है।

-------
बारिश का मौसम नजदीक आ रहा है। अभी तक प्रमुख नालों की सफाई नहीं हो सकी है। आबादी के बीच नाले ढके नहीं गए हैं। पिछले वर्ष बारिश के दौरान नाले में डूब कर एक सिपाही की मौत हो गई थी। नालों की सफाई शुरू कराई जाए। नालों को लोहे के जाल से ढका जाए। -तरुण कुमार नीरज, सभासद, वार्ड 17 चंदौसी
------
नाले में एक सिपही की डूबकर मौत होने के बाद भी पालिका ने अभी तक नालों को ढकने की सुध नहीं ली है, जबकि नालों पर जाल व चहारदीवारी लगाने के लिए 60 लाख रुपये का प्रस्ताव पास हो चुका है। नालों की सफाई और ढकने का कार्य शुरू कराया जाए। सीकरी गेट पर निर्माणाधीन नाला भी 15 दिन में पूरा हो जाएगा। -नवकांत देव शर्मा, सभासद, वार्ड 09 चंदौसी
----------
वर्जन:
नालों की सफाई के लिए 50 सफाई कर्मचारियों की टीम तैयार की गई है। एक-दो दिन में नालों की सफाई का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। साथ ही बारिश शुरू होने से पहले ही नालों को लोहे के जाल व दीवार की ओट से सुरक्षित कर दिया जाएगा। -अखिलेश कुमार खिलाड़ी, पालिकाध्यक्ष पति व प्रतिनिधि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed