{"_id":"69cadff757fa4cc2790da1d8","slug":"on-mahavirs-birth-anniversary-lord-was-anointed-and-the-cradle-was-rocked-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-133674-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: महावीर जन्मोत्सव पर अभिषेक कर भगवान को झुलाया पालना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: महावीर जन्मोत्सव पर अभिषेक कर भगवान को झुलाया पालना
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। जैन समाज के लोगों ने भगवान महावीर का जन्म कल्याणक दिवस श्रद्धा, भक्ति व उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर विधिविधान से पूजा अर्चनाकर भगवान को पालना झुलाया गया।
सोमवार को सुबह मोहल्ला गोलागंज स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में कार्यक्रम की शुरुआत भगवान के विधिविधान पूर्वक अभिषेक व शांतिधारा के साथ हुई। इस बीच, भगवान महावीर के जन्म कल्याणक की पूजा कराई गई। शाम को भगवान महावीर के बाल स्वरूप को पालने में विराजमान कर झुलाया गया।
श्री दिगंबर जैन सभा के महामंत्री संभव जैन ने कहा कि भगवान महावीर का जियो और जीने दो का संदेश आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि अहिंसा, सत्य व करुणा के सिद्धांत व्यक्तिगत जीवन समेत पूरे समाज को शांति और समरसता की दिशा प्रदान करते हैं। हमें भगवान महावीर के आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए।
आज निकलेगी जाएगी भगवान महावीर की पालकी : सभा के महामंत्री संभव जैन ने बताया कि भगवान महावीर जन्मोत्सव को लेकर 31 मार्च को नगर में पालकी यात्रा निकाली जाएगी। यह पालकी यात्रा श्री दिगंबर जैन मंदिर से शुरू होकर सराफा बाजार, पुराना बाजार, पुराना डाकखाना रोड व नया बाजार चौक पर होते हुए श्री दिगंबर जैन औषधालय पहुंचेगी। संवाद
Trending Videos