{"_id":"69f657bbcaa7f71167033847","slug":"only-10-out-of-85-complaints-were-resolved-on-the-dms-sampoorna-samadhan-diwas-sambhal-news-c-204-1-chn1003-128996-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: डीएम के संपूर्ण समाधान दिवस में 85 शिकायतों में से 10 ही निपटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: डीएम के संपूर्ण समाधान दिवस में 85 शिकायतों में से 10 ही निपटीं
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 03 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में गेहूं की कटाई के चलते फरियादी कम पहुंचे। कुल आईं 85 शिकायतों में 10 का ही मौके पर निस्तारण कर दिया गया। जबकि अन्य शिकायतों को अधीनस्थों को सौंप कर शीघ्र निष्पक्षता से निराकरण करने के निर्देश दिए।
संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने बारी-बारी फरियादियों की शिकायतें सुनीं। वहीं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने पुलिस संबंधित शिकायतें सुनी। जिसमें राजस्व विभाग की 24 शिकायतों में 04 और पुलिस की 15 शिकायतों में से 02 तथा अन्य 19 शिकायतों में 04 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इसके अलावा चकबंदी की 9, विकास की 6, खाद्य एवं रसद विभाग की 8, समाज कल्याण की 3, शिक्षा की एक शिकायत आईं। इस अवसर पर सीडीओ गोरखनाथ भट्ट, सीएमओ डॉ. तरुण पाठक, एसडीएम नीतू रानी, सीओ दीपक तिवारी, डीएफओ प्रीति यादव, तहसीलदार रवींद्र विक्रम आदि अधिकारी मौजूद रहे।
छाबड़ा में बंद पड़ी लाइब्रेरी को शुरू कराने की मांग
चंदौसी। तहसील क्षेत्र के थाना कुढ़फतेहगढ़ के गांव छाबड़ा में पिछले तीन वर्षों से बंद पड़ी सरकारी लाइब्रेरी बंद पड़ी है। गांव के छात्रों ने सीडीओ गोरखनाथ भट्ट को प्रार्थना पत्र देकर लाइब्रेरी शुरू कराने की मांग की है। छात्र आशीष शर्मा ने बताया कि गांव में सरकारी लाइब्रेरी बनी है लेकिन पिछले कई सालों से वह बंद पड़ी है। कई बार शुरू कराने के लिए प्रधान व सचिव से कहा गया है लेकिन सुनवाई। सरकारी लाइब्रेरी में कुर्सी, मेज, पंखा और वाई-फाई नेट जैसी कोई व्यवस्था नहीं है। छात्र शिवम ठाकुर ने कहा कि छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दूसरे शहर जाना पड़ता है। छात्र प्रियांशु ठाकुर ने बताया कि इस संदर्भ में 20 अप्रैल को सहायक विकास अधिकारी को भी पत्र दिया गया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सीडीओ ने बीडीओ बनियाखेड़ा ज्योत्सना सिंह को छात्रों की समस्या का शीघ्र समाधान करते हुए लाइब्रेरी को शुरू कराए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान विक्रांत ठाकुर, सूर्यांश ठाकुर, अरुण कुमार, लव शर्मा, अभिषेक शर्मा, बॉबी आदि छात्र थे।
तहसील क्षेत्र के गांव पुरा व जयरोई हयातनगर के ग्रामीण संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे और तहसील गेट पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल की रात को चोरों ने 21 बिजली के पोलों से तार चोरी कर लिया था। इसके बाद दोनों गांव के लगभग 50 नलकूपों की बिजली सप्लाई बंद हो गई। जिससे किसानों के खेतों की फसल सूख रही है। ग्रामीणों ने कहा कि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में ओमप्रकाश मौर्य, प्रताप सिंह, किशन लाल सिंह, चेतराम, पुरुषोत्तम, नेकपाल सिंह, संतोष कुमार, महेश कुमार, विनोद कुमार, भानु प्रताप, सुरेंद्र सिंह आदि किसान शामिल रहे।
शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम विकास चंद्र, सीओ आलोक कुमार सिद्धू ने आमजन की समस्याओं को सुना। इसमें सबसे अधिक राजस्व विभाग की 51 शिकायत आईं। पुलिस विभाग से 6, ग्राम विकास विभाग से 2, नगर पंचायत विभाग से एक, चकबंदी, शिक्षा, विद्युत विभाग समेत कुल 75 शिकायत आईं। जिनमें से राजस्व विभाग की पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान तहसीलदार रवि सोनकर, नायब तहसीलदार उदयवीर सिंह, ईओ अमरेश तिवारी, राजस्व निरीक्षक जाहरी सिंह, दुष्यंत माथुर आदि मौजूद रहे।
Trending Videos