{"_id":"69b864d84e342e641b02845b","slug":"people-got-angry-over-dumping-of-garbage-in-the-pond-near-the-village-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-133200-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गांव के निकट तालाब में कूड़ा डालने पर भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गांव के निकट तालाब में कूड़ा डालने पर भड़के लोग
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। गांव दतावली के निकट तालाब में सोमवार सुबह 9:30 बजे संभल नगर पालिका के कर्मचारियों के द्वारा शहर का कूड़ा डालने से रोष पनप गया। लोगों ने कूड़े के दो वाहनों का घेराव कर लिया। प्रदर्शन करके कूड़ा न डालने और जो कूड़ा डाला गया, उसे उठवाने की मांग की गई।
गांव दतावली निवासी ग्राम प्रधान के पति मुनेश यादव ने बताया कि नगर क्षेत्र का कूड़ा उनके गांव में स्थित तालाब में डाला गया था। जिससे बदबू फैल रही है। सोमवार सुबह कूड़े के दोनों वाहनों को रोक लिया। फोन के माध्यम से एसडीएम और नगर पालिका के ईओ से शिकायत की। इसके बाद भी गांव के तालाब से कूड़ा नहीं उठाया गया।
कई वाहन चालक कूड़ा लेकर ओर आ रहे थे लेकिन ग्रामीणों की भीड़ को देखकर मौके से भाग गए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शहर का कूड़ा ग्राम पंचायत में डाले जाने से गांव में गंदगी का माहौल है। उनकी मांग है कि शहर का कूड़ा शहर में और गांव का कूड़ा गांव में ही डाला जाए। डेढ़ घंटे तक हंगामा हुआ तो नगर पालिका द्वारा मौके पर जेसीबी भेजी गई। कूड़ा फिर भी नहीं उठवाया जा सका।
नगर क्षेत्र का कूड़ा देहात में नहीं डाला जाना चाहिए। इसे तत्काल बंद करवाएंगे। इसकी जांच कराई जाएगी।
डॉ. मणिभूषण तिवारी, ईओ, संभल
Trending Videos