{"_id":"69b8653414654d82eb045e5a","slug":"advocates-angry-over-changes-in-online-deed-process-sambhal-news-c-204-1-chn1003-127699-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ऑनलाइन बैनामा प्रक्रिया में बदलाव को लेकर अधिवक्ताओं में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ऑनलाइन बैनामा प्रक्रिया में बदलाव को लेकर अधिवक्ताओं में रोष
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। ऑनलाइन बैनामा प्रक्रिया में बदलाव को लेकर अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। एक अप्रैल से ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आवंटित अपॉइंटमेंट केवल एक घंटे तक ही मान्य रहने का बदलाव किया जा रहा है। इस संदर्भ में तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने महानिरीक्षक निबंधन प्रयागराज को संबोधित ज्ञापन उप निबंधक को सौंपकर उक्त आदेश को निरस्त किए जाने की मांग की है।
ज्ञापन के माध्यम से अधिवक्ताओं ने बताया कि दस्तावेज तैयार करने, पक्षकारों के उपस्थित होने तथा आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने में स्वाभाविक रूप से समय लगता है। ऐसी स्थिति में एक घंटे की समय सीमा अत्यंत अल्प है। इंटरनेट की तकनीकी समस्याएं, सर्वर की धीमी गति एवं पोर्टल की व्यावहारिक बाधाएं भी अधिकांश होती ही रहती हैं। जिससे निर्धारित समय में पंजीकरण कर पाना और भी कठिन हो जाएगा।
ऐसी स्थिति में ऑनलाइन बैनामा कराने में एक घंटे की समय सीमा निर्धारित करना न केवल अव्यवहारिक है बल्कि इससे आम जनता को अनावश्यक उत्पीड़न एवं अनावश्यक परेशानियों को सामना करना पड़ेगा। कहा गया कि तहसील बार एसोसिएशन इस निर्णय का घोर विरोध करती है। उक्त आदेश को तत्काल निरस्त किया जाए। ज्ञापन देने वालों में बार अध्यक्ष कल्याण सिंह तोमर, सचिव दिलीप कुमार यादव, लोकेंद्र शर्मा, चिरंजीलाल राणा, विजय पाल सिंह, सत्यवीर सिंह, जहीर आलम, अली शेर खां, शिव कुमार सिंह, खालिद सैफी आदि अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।
Trending Videos