{"_id":"69bb0b071e7160c847005d07","slug":"intelligence-agencies-are-investigating-irams-social-media-connections-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-133285-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: इरम के सोशल मीडिया कनेक्शन खंगाल रहा खुफिया तंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: इरम के सोशल मीडिया कनेक्शन खंगाल रहा खुफिया तंत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। दीपा सराय निवासी इरम उर्फ शाने मेहराज के सोशल मीडिया फ्रैंड सर्किल की खोजबीन भी शुरू हो गई है। इसके लिए खुफिया तंत्र लगा है। इस छानबीन से संभल के कनेक्शन खंगालने का प्रयास किया जा रहा है। खुफिया तंत्र को अंदेशा है कि संभल से ही इरम के कनेक्शन जुड़े हैं। इसके बाद ही अन्य आरोपियों के संपर्क में वह पहुंची। वहीं, दूसरी ओर एटीएस ने बुधवार को भी इरम के कुछ रिश्तेदारों से इरम को लेकर पूछताछ की है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह इस जासूसी के नेटवर्क से जुड़ी कैसे है।
बुधवार को परिजनों ने जेल में मुलाकात करने का प्रयास किया लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी है। शुक्रवार को मिलने का समय दिया गया है। परिजन भी इसके चलते ज्यादा जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।
12 मार्च को इरम को गाजियाबाद की पुलिस ने जासूसी के शक में गिरफ्तार किया था। वह मसूरी में परिवार के साथ रहती थी। आरोप है कि इरम ने दिल्ली-एनसीआर में स्थित सुरक्षा बलों के ठिकानों की लोकेशन, वीडियो और फोटो विदेश भेजे हैं। वह सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार सक्रिय थी। इसी क्रम में आरोपी बनाया गया है। इरम के पिता रिसालत का कहना है कि उनकी बेटी किसी साजिश के तहत फंसी है। वह जासूसी नहीं कर सकती है।
00000000
पति के मोबाइल में संदिग्ध डाटा नहीं मिलने की चर्चा
इरम की गिरफ्तारी के साथ उसके पति फैजान का भी मोबाइल पुलिस ने जब्त किया था। सूत्राें का कहना है कि उसके पति के मोबाइल में संदिग्ध डाटा नहीं मिला है। हालांकि अभी भी उसके फोन की गहनता से पड़ताल चल रही है। जिससे स्थिति पूरी तरह सामने आ सके। इरम के मोबाइल से वाट्स एप कॉल और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल काफी मिला है।
Trending Videos