सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Allegations of liquor sale from home, women create ruckus

Sambhal News: घर से शराब बिक्री का आरोप, महिलाओं का हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Allegations of liquor sale from home, women create ruckus
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चुन्नी में रविवार की सुबह उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब महिलाओं ने एक घर में घुस कर महिला पर शराब बेचने का आरोप लगाते हुए मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहीं महिलाओं को शांत कराया। इस मामले में पीड़ित महिला की ओर से नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
Trending Videos

मोहल्ला चुन्नी में रविवार की सुबह करीब 10 बजे महिलाएं सड़क पर उतर आईं और एकजुट होकर वहां एक घर में हमला बोल दिया। घर में घुस कर एक महिला के साथ मारपीट की। जिससे खासा हंगामा खड़ा हो गया। महिलाओं का आरोप है कि उक्त महिला अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रही है। उनके परिवार के पुरुष शराब के आदी होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामा होता देख मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने महिलाओं को शांत करा दिया। इस मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर पर अजय, रवि, गौरी, अरविंद, शीतल, बिंदू, शशि, विनोद, देबू व अन्य कुछ लोग अज्ञात के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार तोमर ने बताया कि पीड़ित महिला की ओर से नौ नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed