{"_id":"69c057d05e17bac99600233a","slug":"a-young-mans-head-was-broken-in-a-fight-sambhal-news-c-204-1-chn1011-127855-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: झगड़े में युवक का सिर फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: झगड़े में युवक का सिर फटा
विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। कस्बा के मोहल्ला सराय में रविवार को किराए पर रह रहे लोगों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते झगड़ा बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। इसमें एक युवक का सिर फट गया, जबकि दो अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
बताया गया कि शाहिद अपनी पत्नी शहनाज और बेटे सलमान के साथ किराए के मकान में रहते हैं और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन करते हैं। रविवार को किसी बात को लेकर परिवार के बीच कहासुनी हो गई, जो बाद में झगड़े में बदल गई। इस दौरान सलमान (28) के सिर में गंभीर चोट लग गई, जबकि शहनाज (45) के हाथ में भी चोट आई। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी आसिफ बीच-बचाव के लिए पहुंचा, लेकिन वह भी झगड़े की चपेट में आकर घायल हो गया।
आरोप है कि सलमान ने मोहल्ले के लोगों पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए, जिससे अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और सलमान को हिरासत में लेकर पुलिस चौकी ले गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मलिक ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। संवाद
Trending Videos