सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Tanker rams into straw-laden trolley from behind, driver killed

Sambhal News: भूसा भरी ट्रॉली में पीछे से घुसा टैंकर, चालक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Tanker rams into straw-laden trolley from behind, driver killed
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र में मेरठ-बदायूं हाईवे पर ग्राम दुबारी कला के निकट मंगलवार की मध्य रात्रि भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से कैंटर की टक्कर हो गई, जिसमें कैंटर क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। अलीगढ़ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान कैंटर चालक की मौत हो गई।
Trending Videos


हाईवे सरसों का भूसा लेकर ट्रैक्टर ट्राॅली जरीफनगर की ओर जा रहा था। रास्ते में दुबारी कला गांव के पास तेज गति से आ रहा कैंटर पीछे से ट्राली में टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कैंटर का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसके साथ ही कैंटर चालक गुन्नौर थाना क्षेत्र के ग्राम सैमला के रहने वाले श्योदान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और स्टेयरिंग के बीच फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने लोगों की मदद से किसी तरह चालक श्योदान सिंह को बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया। यहां चालक की हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग उसे अलीगढ़ ले गए। अलीगढ़ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार की दोपहर डेढ़ बजे करीब चालक श्योदान सिंह की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार ट्रॉली में इंडिकेटर या रिफ्लेक्टर न होने के कारण रात को दूर से ट्राली नजर नहीं आई और कैंटर उसमें जा घुसा। इस तरह के हादसे पहले भी हो चुके हैं, लेकिन लोगों ने सबक नहीं लिया है। परिजनों ने बताया कि श्योदान सिंह अपने पीछे पत्नी रूपवती, बेटा योगेश कुमार 14, बेटी प्रीति 17 व अंशु 15 को रोता बिलखता छोड़ गया है। थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed