सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmers' problems cannot be solved due to neglect

Sambhal News: अनदेखी से नहीं हो पा रहा किसानों की समस्याओं का समाधान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Farmers' problems cannot be solved due to neglect
विज्ञापन
बहजोई। कलक्ट्रेट सभागार के बरामदे में भारतीय किसान यूनियन, टिकैत के पदाधिकारियों ने मासिक पंचायत की।बुधवार को दोपहर बाद हुई मासिक पंचायत में जिले में किसानों की बड़ी समस्याओं पर बातचीत की गई। वहीं, 27 मार्च को बिचैटा चौराहे पर संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के नेतृत्व में होने वाली किसान-मजदूर संवाद पंचायत की सफलता को लेकर रणनीति बनाई गई।
Trending Videos

पंचायत को संबोधित करते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि जिले के अधिकारी किसानों की अनदेखी कर रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारी किसान दिवस में आने से बचते हैं। इससे किसानों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि 27 मार्च को जिले में राष्ट्रीय प्रवक्ता के आने की खबर से किसानों में भारी उत्साह है। बिचैटा काजी में संगठन की ऐतिहासिक महापंचायत होगी। महापंचायत में राष्ट्रीय प्रवक्ता के सामने जिले के किसानों की समस्याओं को रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच, मासिक पंचायत में बिजली समेत चकबंदी, राशन वितरण में धांधली व खनन के नाम पर किसानों का उत्पीड़न आदि मुददे उठाए गए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समय रहते किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो जिला मुख्यालय पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। वहीं, पंचायत में रामवीर सिंह यादव, देशराज सिंह यादव, अमरसिंह राजपूत, उदयवीर सिंह यादव, चंद्रपाल सिंह, मुकेश यादव, राहत जहां, गायत्री यादव व प्रिंयका सक्सेना आदि ने भी विचार रखे। अध्यक्षता महावीर सिंह यादव ने व संचालन जबरसिंह यादव ने किया। पंचायत में महेश यादव, हाजी अजीम सिद्दीकी, रामखिलाड़ी सिंह, अरविंद, बृजेश यादव, धर्मवीर सिंह, दिनेश यादव व राकेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed