{"_id":"6a418944a7723e55e300a6ed","slug":"raised-awareness-among-people-about-planting-trees-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-137071-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: लोगों को पौधे लगाने के लिए जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: लोगों को पौधे लगाने के लिए जागरूक किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। अधिवक्ता रविराज चाहल की ओर से चलाए जा रहे पौधरोपण जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत तहसील क्षेत्र के गांव पाली व पाली की मढ़ैया गांव के गली-मोहल्लों व चौपाल पर जाकर लोगों को पौधरोपण के लिए जागरूक किया गया। उन्हें वृक्षों के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।
अजयवीर पाल ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। हमें ऑक्सीजन देते हैं। वृक्षों के बिना जीवन संभव नहीं है। हमें आज से ही गांव में ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने के लिए प्रण लेना है। रामपाल सिंह ने कहा कि वृक्षों के बिना जीवन संभव नहीं है। आने वाली पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य के लिए पौधरोपण बहुत आवश्यक है। दिनेश कुमार ने कहा कि वृक्ष हमारे वातावरण को शुद्ध करते हैं। स्वस्थ रहने के लिए हमें पौधरोपण करना चाहिए। देवेंद्र सिंह ने कहा वृक्ष हमें औषधि देते हैं और हमें ऑक्सीजन उपलब्ध करते हैं। रविराज चाहल ने कहा कि सब लोग जागरूक बने और अधिक से अधिक पौधरोपण करें। अंत में सभी ने नीम, शीशम, आम, अमरूद व शाल के पौधे रोपित किए। कार्यक्रम के दौरान खिलेंद्र चाहल, धीरज चौधरी, दिनेश कुमार, डॉ.गौरव सैनी, देवेंद्र सिंह, विमल प्रजापति, सत्येंद्र सिंह, कुलदीप चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद