{"_id":"69e68fcdb84da5f163065a00","slug":"rambagh-trust-elections-mausam-gupta-elected-president-amit-varshney-secretary-sambhal-news-c-204-1-chn1003-128711-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामबाग ट्रस्ट चुनाव : मौसम गुप्ता बने प्रधान व अमित वार्ष्णेय मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामबाग ट्रस्ट चुनाव : मौसम गुप्ता बने प्रधान व अमित वार्ष्णेय मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। श्री बारहसैनी रामलीला एवं रामबाग ट्रस्ट की कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। देर रात 12 बजे तक चली मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए। प्रधान पद पर मौसम गुप्ता और मंत्री पद पर अमित केएस विजयी हुए। परिणाम आते ही प्रत्याशियों के समर्थकों ने जश्न का माहौल हो गया। देर रात तक समर्थकों ने आतिशबाजी छोड़ कर खुशी मनाई। सोमवार को मोहल्ला बूढ़ी माता में प्रत्याशियों फूल मालाओं से स्वागत किया। ये सिलसिला दिन भर चलता रहा।
रविवार को ट्रस्ट के प्रधान व मंत्री समेत पांच पदों पर चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारियों की निगरानी में संपन्न कराई गई। इसके बाद शाम छह बजे से मतगणना शुरू हुई। जहां 885 मतदाताओं में से 799 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। शाम छह बजे से शुरू हुई मतगणना रात 12 बजे तक चली। इसके बाद परिणाम घोषित किए गए।
प्रधान पद के लिए दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे और उसमें से मौसम गुप्ता को 491 और दूसरे प्रत्याशी पवन कुमार भट्ठे वालों को 302 मत मिले। मौसम गुप्ता ने 189 मतों से प्रधान पद का चुनाव जीत लिया। इसी क्रम में मंत्री पद पर दो प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। इसमें अमित वार्ष्णेय केएस को 443 तथा विमल कुमार चौधरी को 353 मिले। ऐसे में अमित वार्ष्णेय ने 90 मतों से मंत्री पद पर जीत हासिल की है।
वहीं उपमंत्री पद पर गौरव, कोषाध्यक्ष राकेश आर्या, आय व्यय निरीक्षक पद पर गौरव वार्ष्णेय, कोठारी अंकित वार्ष्णेय चुने गए। वहीं 25 सदस्यों में 20 सदस्य चुने गए।
समर्थकों ने जुलूस निकालकर मिठाई बांटी और रामबाग धाम से कैथल गेट होते हुए ब्रह्म बाजार में ढोल पर डांस कर जश्न मनाया गया। सोमवार को प्रधान मौसम गुप्ता व मंत्री अमित केएस सहित नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों का जगह-जगह स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित प्रधान मौसम गुप्ता ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है उस जिम्मेदारी को पूरी मेहनत व लगन के साथ निभाएंगे।
-- -- -- --
ये चुने गए कार्यकारिणी सदस्य
चंदौसी। चुनाव में कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रतीक वार्ष्णेय किटटू, गणेश चौधरी, कौशल वार्ष्णेय शीरा, मयंक वार्ष्णेय चिंकल, यश गुप्ता किराना, दीपांशु वार्ष्णेय, कौशल किशोर वंदेमातरम्, करन वार्ष्णेय, रजनीश कुमार, अभय वार्ष्णेय, मोहित वार्ष्णेय, प्रमोद गांधी, प्रदीप ठेकेदार, ऋतिक वार्ष्णेय, स्पर्श वार्ष्णेय, अजय जीएलसी, मनोज कुमार श्याम, मनोज कुमार शोभाराम, किंग वार्ष्णेय कुल 20 सदस्य चुने गए।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X