फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Report filed against owner and principal of Al Hasnain Public School in balcony collapse case

Sambhal News: छज्जा गिरने के मामले में अल हसनैन पब्लिक स्कूल के मालिक और प्रधानाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट

Wed, 19 Aug 2026 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 19 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Report filed against owner and principal of Al Hasnain Public School in balcony collapse case
संभल। मदाला फतेहपुर स्थित अल हसनैन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम के दौरान छज्जा गिरने से बालक निजामुद्दीन की मौत के मामले में डीएम के आदेश पर हुई जांच के बाद स्कूल स्वामी उवैस और प्रधानाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। असमोली के प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी अंसुल कुमार की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को कक्षा तीन के आठ वर्षीय छात्र निजामुद्दीन अपने चचेरे भाई के साथ उनके स्कूल अल हसनैन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। इस दौरान वह गांव निवासी सैफ अली (11) और शैदाना (10) के साथ स्कूल के छज्जे पर पहुंच गया और छज्जा गिर गया। मलबे में दबकर निजामुद्दीन की मौत हो गई थी, जबकि दो बालक गंभीर घायल हो गए थे। हादसे की सूचना पर पहुंचे डीएम अंकित खंडेलवाल ने जांच के आदेश किए थे। बीएसए अलका शर्मा ने जांच के लिए असमोली के प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी को नामित किया था। जांच में लापरवाही मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

वर्जन
स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को छत व दीवारों पर आने से नहीं रोका। भवन की छत और दीवारें कमजोर होने के कारण यह घटना हुई थी। प्रबंधन तंत्र को इस घटना के लिए पूरी तरह जिम्मेदार ठहराया गया है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। -अंसुल कुमार, प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी, असमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed