सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Roads riddled with potholes; commuting has become a nightmare.

Sambhal News: सड़कों पर गड्ढों की भरमार, अब तो चलना भी दुश्वार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Roads riddled with potholes; commuting has become a nightmare.
विज्ञापन
संभल। चंदौसी मार्ग पर सैफ खां सराय में सड़क में कई गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इन्हीं गड्ढों से होकर वाहन निकल रहे हैं और हादसे का खतरा बढ़ा हुआ है। वहीं, गवां मार्ग पर लधनपुर से लखनपुर तक सड़क में गड्ढे ही गड्ढे हैं। सिरसी से असमोली-लोधीपुर को जोड़ने वाला मार्ग में भी गड्ढे हैं। इससे वाहन सवारों को निकलने में परेशानी हो रही है। गड्ढों की वजह से झटके लगते हैं। फिर भी पीडब्ल्यूडी बेपरवाह बना हुआ है। सड़कों को दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है।

संभल से चंदौसी की तरफ जाने वाले मार्ग पर सैफ खां सराय में सड़क के बीचोबीच गड्ढों की वजह से वाहन सवार दिक्कतों से जूझ रहे हैं। गड्ढे गहरे के साथ ही चौड़े भी हैं। बाइक, बस, ट्रक, टाटा मैजिक आदि वाहन जब यहां से गुजरते हैं तो हादसे का खतरा रहता है। जब गड्ढों वाले स्थान पर आमने-सामने से वाहन आ जाते हैं तो दुर्घटना होने की ज्यादा आशंका रहता है। वाहन सवारों का कहना है कि गड्ढों के कारण कभी भी हादसा हो सकता है। यहां से गुजरने वक्त झटके लगने से परेशानी होती है। इसलिए सड़क को दुरुस्त कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ गवां मार्ग पर गांव लधनपुर से गवां तक कई स्थानों पर सड़क में गड्ढे बने हुए हैं लेकिन लधनपुर से लेकर लखनपुर तक करीब 12 किलोमीटर क्षेत्र में ज्यादा गड्ढे हैं। जिस कारण वाहनों से निकलने वाले लोग परेशान हैं। कई हादसे भी हो चुके हैं और अब भी हादसा होने की आशंका बनी हुई है। लोगों का कहना है कि जिम्मेदार विभाग को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। तभी सुरक्षित सफर संभव हो सकता है।
विज्ञापन

0000
यह बोले लोग
पूरा रोड अच्छा है लेकिन हमारे ही गांव में रोड खराब रहता है। सबसे ज्यादा परेशानी बरसात में होती है। पानी भर जाता है। इससे निकलने में दिक्कत आती है।
राजेंद्र शर्मा, गांव अकबरपुर गहरा
000
बरसात में पानी भरने से दिक्कतें आती हैं। कई बार बाइकें गिर भी चुकी हैं। हर समय चोट लगने का डर बना रहता है। लंबे समय से समस्या बनी हुई है। लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है।
फिरासत, गांव अकबरपुर गहरा
000
संभल आना हो, या गवां जाना हो। सड़क में गड्ढे ही गड्ढे बने हुए हैं। आवागमन मुश्किल हो गया है। रात्रि में समस्या ज्यादा रहती है।
रिंकू यादव, कैली पतरासी
000
समय ज्यादा लगता है। यदि कहीं जल्दी जाना हो तो नहीं जा पाते। लंबे समय से यही समस्या है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
रामप्रकाश सिंह, खिरनी मोहिउद्दीनपुर
000
हादसों का डर हर समय रहता है। रात्रि में कई बार हादसे का शिकार भी हुए हैं। जल्द ही इससे निजात दिलाई जाए, ताकि आवागमन में समस्या न हो।
अशफाक सैफी, राहगीर
000
रोड में गहरे-गहरे गड्ढे बने हुए हैं। आने जाने में हादसे का डर बना रहता है। हर दिन आना जाना होता है तो समस्या ज्यादा है। जल्द ही इससे निजात दिलाई जाए।
भानू यादव, राहगीर
000
गड्ढे भरवाने का काम शुरु करा दिया गया है। जल्द ही सभी स्थानों पर गड्ढे भरवा दिए जाएंगे।
सुनील प्रकाश, एक्सईएन, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed