फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Roadways bus rams into bullock cart from behind; father and son killed.

Sambhal News: तेज रफ्तार रोडवेज बस आगे चल रही बैलगाड़ी में जा घुसी, पिता-पुत्र की मौत

Tue, 18 Aug 2026 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 18 Aug 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus rams into bullock cart from behind; father and son killed.
- मेरठ-बदायूं हाईवे पर अजीजपुर मोड़ के पास रविवार देर रात हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जुनावई (संभल)। मेरठ-बदायूं हाईवे पर अजीजपुर मोड़ के पास रविवार रात करीब ढाई बजे रोडवेज बस आगे चल रही बैलगाड़ी में जा घुसी। बस की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि उसका अगला हिस्सा बैलगाड़ी पर जा चढ़ा। इस हादसे में बैलगाड़ी सवार धनीपुर गांव निवासी किसान धीरेंद्र सिंह (40) और उनके बेटे सुमित (18) की मौत हो गई। एक बैल ने भी माैके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी बस चालक को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले धीरेंद्र सिंह अपने बेटे सुमित के साथ बैलगाड़ी से बालू लेने के लिए असदपुर के रामघाट जा रहे थे। उनकी बैलगाड़ी मेरठ-बदायूं हाईवे पर अजीजपुर मोड़ के पास से गुजर रही थी कि इस बीच पीछे से आ रही सिकंदराबाद डिपो की तेज रफ्तार रोडवेज बस बैलगाड़ी से जा टकराई। बस के बैलगाड़ी के पिछले हिस्से पर चढ़ जाने से पिता-पुत्र बुरी तरह कुचल गए।
विज्ञापन

सड़क पर गश्त कर रहे पुलिसकर्मी कुछ देर में ही मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लहूलुहान पिता-पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। कुछ देर के प्रयास के बाद पुलिस मृतकों की शिनाख्त में कामयाब हो सकी। इसके बाद परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुन्नौर के सीओ अंकित कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या बस की तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। रोडवेज बस चालक हिरासत में है, उससे पूछताछ की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद बस में मौजूद सवारियों को अन्य वाहनों से आगे रवाना किया गया। पोस्टमार्टम के बाद पिता-पुत्र के शव परिजनों को सौंप दिए।
00
थम नहीं रहे परिजनों के आंसू
ग्रामीणों ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले धीरेंद्र सिंह के परिवार में उनकी पत्नी यादवती, बड़ा बेटा पवन और 15 साल की बेटी प्रीति हैं। परिवार के दो सदस्यों की हादसे में मौत के बाद से सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि खेती और धीरेंद्र के अन्य कामकाज में बेटा सुमित पूरा हाथ बंटाता था। एकाएक पिता-पुत्र की मौत से पूरा परिवार टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed